
MP CM Karmchari Swasthya Bima Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी “मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना” की जानकारी देंगे। जैसे कि आपको विदित होगा कि हर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा पहुंचे इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक योजना की शुरुआत करने का फैसला लिया है। जिसका नाम है एमपी सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना। इस योजना के तहत रेगुलर एवं रिटायर्ड सहित अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को 5 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त में प्रदान किया जायेगा।
Contents
मप्र मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023
इस योजना में कौन-कौन लाभार्थी होंगे एवं इस योजना को कब से लागू किया जायेगा यह सब जानकारी आप नीचे इस लेख में देख सकते हो। यह हम आपको MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जैसे- मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पात्रता, आवेदन फॉर्म, पंजीयन प्रक्रिया, हॉस्पिटल लिस्ट, इत्यादि। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
मप्र मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी
MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana Details – मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारियों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य का अधिकार देना चाहती है इसलिए उन्होंने इस योजना की शुरुआत की है। नीचे इस योजना का संक्षिप्त सारांश देखें:
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
घोषणा की तारीख | 5 जनवरी, 2020 |
किसके द्वारा | प्रदेश मंत्री तुलसी सिलावट जी द्वारा |
लागू की जाएगी | 1 अप्रैल 2020 से |
संबंधित विभाग | लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
कुल लाभार्थी | प्रदेश के 12.5 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी |
कुल बजट | 756.54 करोड़ रूपये |
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर | अभी नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | http://health.mp.gov.in |
मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य विशेषताएं-
Key Features of Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana – इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी। इसके अलावा इस योजना के निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि राज्य के अन्य लोग जो कि गरीब है उन्हें पहले से ही आयुष्मान भारत योजना एवं मध्यप्रदेश राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ प्राप्त हो रहा है। किन्तु बहुत से जरूरतमंद कर्मचारी एवं अधिकारी इससे वंचित रह गए हैं। इस योजना में उन्हीं कर्मचारी एवं अधिकारियों को सहायता प्रदान की जानी है।
- इस योजना में राज्य के कुल 12 लाख 50 हजार तक कर्मचारी, उनके परिवार वालों को एवं अधिकारीयों को कवर किया जायेगा।
- इसके साथ ही राज्य के लाभार्थी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को ओपीडी के रूप में प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये तक का मुफ्त में ईलाज या मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई जायेंगी।
- कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार सामान्य बीमारी के उपचार के लिए सालाना 5 लाख रूपये तक का मुफ्त में ईलाज करवा सकेंगे।
- प्रत्येक लाभार्थी परिवार में यदि किसी को गंभीर बीमारी हो जाती है, तो उसके लिए उन्हें इस योजना के अंतर्गत सालाना 10 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त में मिल सकेगा।
नोट – ध्यान दे!!! यदि कोई ऐसी स्थिति आती हैं कि लाभार्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य को अति गंभीर बीमारी हो जाती हैं, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रूपये से अधिक का खर्च आता है तो उनके उपचार के लिए राज्य स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा विशेष रूप से सहायता प्रदान करने की अनुमति दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: महा आयुष्मान योजना मध्यप्रदेश | ऑनलाइन आवेदन-पंजीकरण
मध्यप्रदेश कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पात्रता मापदंड-
Eligibility Criteria for Madhya Pradesh Karmchari Swasthya Bima Yojana – इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता (योग्यता) होनी चाहिए।
- कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ केवल राज्य के कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को ही दिये जाने का फैलसा लिया गया है।
- इस योजना में शामिल होने वाले 12 लाख 50 हजार लाभार्थी निम्न श्रेणी एवं पद के होंगे:
- रेगुलर सरकारी कर्मचारी,
- सभी कांट्रेक्चुअल (संविदा) कर्मचारी,
- शिक्षक कैडर्स,
- रिटायर्ड कर्मचारी,
- सिविल सर्वेंट,
- फुल-टाइम कर्मचारी जो आकस्मिक फण्ड से सैलरी प्राप्त करते हैं,
- राज्य के ऑटोनोमस संस्थाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी आदि.
अन्य पात्रता – ऐसे कर्मचारी जोकि कॉर्पोरेशन या बोर्ड में कार्यरत हैं एवं ऐसे अधिकारी जोकि अखिल भारतीय सेवा में कार्यरत हैं उनके लिए MP Karmchari Swasthya Bima Yojana वैकल्पिक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Mohalla Clinic – मध्य प्रदेश संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक योजना
एमपी सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज-
Required Documents for MP CM Karmchari Swasthya Bima Yojana – इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को कुछ निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। जिसे उन्हें अपने साथ रखना चाहिए:
- एक पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ
- आवासीय प्रमाण पत्र
- कर्मचारी आईडी कार्ड
- पहचान पत्र (जैसे – वोटर आईडी, आधार कार्ड या पैन कार्ड)
Read Also: MP Health Insurance Scheme for Govt Employees
मप्र मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया-
MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana Application Process – अब तक केवल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री-परिषद की बैठक में इस योजना को शुरु करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए लाभार्थी लाभ कैसे एवं कहाँ से प्राप्त करेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस योजना के लिए आवेदन/पंजीकरण कैसे करना है इसकी जानकारी भी अभी फिलहाल साझा नहीं की गयी है। जैसे ही सरकार द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी, हम इस लेख के माध्यम से आप तक यह जानकारी पहुंचा देंगे। कृपया इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023 की जानकारी हिंदी में देखिए