मध्य प्रदेश मदरसा मिड डे मील योजना 2023 | MP Madrasa Mid Day Meal Scheme In Hindi

MP Madrasa Mid Day Meal Scheme 2023 | मध्याह्न भोजन योजना – 34000 छात्रों को दिया जाएगा पौष्टिक भोजन | MP Madrasa Mid-Day Meal Scheme | मप्र मदरसा मध्यान्ह भोजन योजना

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए “मदरसा मिड डे मील योजना” के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता वाली हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश सरकार मिड डे मील (मध्यान्ह भोजन) योजना 2023 में मदरसों को भी शामिल करने जा रही है। राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा अनुमोदित प्रदेश में 1,406 मदरसे हैं। जिनमें से 1,375 मदरसों को Mid-Day Meal Yojana में शामिल किया जाएगा। इससे पहले इनमें से कई मदरसें ऐसे हैं जिनको इस सरकारी योजना में पहले से ही केंद्र सरकार का समर्थन मिल रहा है।

Contents

एमपी मिड डे मील योजना 2023 आवेदन

एमपी मिड डे मील (मध्यान भोजन) योजना 2023 में 34 हजार से ऊपर छात्रों को पोषक तत्वों से भरपूर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें से प्राथमिक स्तर के लगभग 77% छात्र इस एमपी मिड डे मील स्कीम से लाभान्वित होंगे। मप्र सरकार ने मिड डे मील (Mid-Day Meal) योजना के लिए 10.20 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिये हैं। इसके साथ ही इस मीटिंग में अन्य निर्णय जैसे की एमपी इंदिरा गृह ज्योति बिजली योजना को भी शुरू करने का फैसला किया है। इस लेख में हम आपको Madrasa Mid-Day Meal Scheme in Madhya Pradesh के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

MP Madrasa Mid Day Meal Scheme In Hindi

मध्य प्रदेश मदरसा मिड डे मील (मध्यान्ह भोजन) योजना

Madhya Pradesh Madrasa Mid-Day Meal Scheme – जैसे की हमने आपको ऊपर बताया की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने मदरसा में भी मिड डे मील स्कीम को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत राज्य के सभी मदरसों में छात्रों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। मप्र मदरसा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत 34,000 छात्रों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।

MP Madrasa Mid Day Meal Scheme 2023 Summary:
योजना का नाम मप्र मदरसा मिड डे मील
शुरू की गयी सीएम कमलनाथ जी द्वारा
कबसे शुरू होगी अक्टूबर माह से
उद्देश्य 34,000 मदरसा छात्रों को पौष्टिक भोजन देना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के सभी मदरसों के छात्र
बजट 10.20 करोड़ रुपये आवंटित
योजना प्रकार राज्य सरकार योजना

एमपी कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय

MP Cabinet Meeting 2023 – मंत्रिमंडल ने आदिवासियों को शोषण से बचाने के लिए मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति साहूकार अधिनियम 1972 में संशोधन को भी मंजूरी दी। जिसके तहत निजी साहूकारों द्वारा आदिवासियों को शोषण से बचाने के लिए अब नए प्रावधान लागू होंगे। जैसे की अगर किसी साहूकार के पास लाइसेंस नहीं है। अब से वह किसी भी आदिवासी को कर्ज नहीं दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आदिवासी कर्ज माफी योजना 2023 मध्य प्रदेश

सोमवार की कैबिनेट बैठक में, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार का एक और लक्ष्य बताया जिसमें वे मिलावट के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। और उन्होने नारा भी दिया “शुद्ध के लिए युद्ध” जिसके लिए वह राज्य में मिलावट खोरों के खिलाफ जंग लड़ेंगे। इसके लिए उन्होने बताया की सिर्फ दूध और डेयरी उत्पाद ही नहीं। मिलावट के खिलाफ वे अनाज, तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं के लिए भी लड़ाई लड़ेंगे।

Madrasa Mid-Day Meal Scheme MHRD: Click Here

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023 PDF

दोस्तों, यहां हमने आपको मध्य प्रदेश मदरसा मिड डे मील योजना 2023 (MP Madrasa Mid Day Meal Scheme In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हमारी टीम आपकी समस्या का जल्द ही समाधान करेगी। आप चाहे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हो। ताकि वे भी इस सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सके। हमारी वेबसाइट में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top