
MP CM Khushal Naunihal Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको “मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना” के बारे में जानकारी देंगे। मध्य प्रदेश सरकार जल्दी ही राज्य में भिक्षावृत्ति करने वाले और अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना शुरू करने जा रही है। इस सरकारी योजना के तहत मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में उन बच्चों का सहारा बनेंगे, जो अनाथ और बेसहारा हैं। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान बताया की उनकी इस पहल से अनाथ और बेसहारा बच्चों का भविष्य को संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना के जरिए सीएम कमल नाथ अब अनाथ और बेसहारा बच्चों के ‘पिता’ बनेंगे।
Contents
Madhya Pradesh Khushal Naunihal Yojana 2023
सीएम खुशहाल नौनिहाल योजना के द्वारा ट्रैफिक सिग्नल व सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चे और बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री कमलनाथ गोद लेंगे और उनका ना सिर्फ भविष्य संवारा जाएगा। बल्कि पढ़ाई-लिखाई से लेकर खाने पीने का इंतजाम भी सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के तहत पहले ही सरकार ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये हैं। अभी के लिए सीएम खुशहाल नौनिहाल योजना को प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू किया जाएगा और ट्रेफिक सिग्नल और अनाथ बच्चों को इसके तहत रेस्क्यू किया जाएगा। नीचे हम आपको इस लेख में Madhya Pradesh Khushal Naunihal Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना की जानकारी
MP Mukhyamantri Khushal Naunihal Yojana Details – अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए की अब से उनके किसी भी जिला क्षेत्र में कोई भी बच्चा भीख मांगता हुआ नजर ना आए। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही संबंधित अधिकारी की होगी। सरकार के इस कदम से मानव तस्करी और ऐसे गिरोह जो बच्चों को अपंग बना कर उनसे भीख मंगवाते हैं उन पर रोक लगेगी।
सीएम कमनलाथ ने भाजपा सरकार पर तंज़ कसते हुए यह भी कहा की अगर पिछली सरकार पहले ही ऐसे कदम उठा लेती तो अब तक हजारों बच्चों का भविष्य खराब नहीं होता और भी बहुत से कारण हैं। जिसकी वजह से उन्हें लोगों ने मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया है और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह तंज़ उस समय कसा जब “Khushal Naunihal Yojana” के तहत बच्चों को गोद लेने पर भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये तो भाजपा के समय में ही योजना चलती थी। रेलवे स्टेशन और दूसरी जगह से बच्चों को लेकर छात्रावास में रख कर पढ़ाई-लिखाई कराते थे। ये योजनाएं तो सब बना रहे हैं, लेकिन एक साल में एक पर भी अमल नहीं हो पा रहा है।
मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना 2023
Mukhyamantri Khushal Naunihal Yojana 2023 – मुख्यमंत्री इन दिनों बच्चों के प्रति बेहद संवेदनशील नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा में भी सुधार करने के लिए सख्ती करने पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। जिससे की शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सके। मुख्यमंत्री खुशहाल नौनिहाल योजना के तहत जगह-जगह पर जागरूकता अभियान भी चलाये जाएंगे और गैर सरकारी संगठन (NGO) से भी अपील करेगी की वो भी इस अभियान का हिस्सा बने।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश जन अधिकार योजना | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
खुशहाल नौनिहाल योजना आवेदन फॉर्म एवं प्रक्रिया-
Khushal Naunihal Yojana Application Form Process – खुशहाल नौनिहाल योजना के तहत अभी तक आवेदन फॉर्म एवं प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इस योजना का लाभ अनाथों बच्चों को मिलेगा। अब इसमे पंजीयन होगा या नहीं अब तक नहीं बताया गया है। अगर इस से संबंधी कोई जानकारी मिलती हैं तो हम उसे इस पेज में अपडेट कर देंगे। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर ले, ताकि आपको इसका नोटिफिकेशन सबसे पहले मिल सके। धन्यवाद-
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023 हिंदी में देखिए