मध्यप्रदेश जन अधिकार योजना 2023 | MP Jan Adhikar Yojana Portal, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

MP Jan Adhikar Yojana 2023 Portal – Register Your Online Complaint @cmhelpline.mp.gov.in | मध्य प्रदेश सूचना का अधिकार – जनसंपर्क कार्यालय भोपाल पता | Jan Abhiyan Parishad Helpline Number

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी “जन अधिकार योजना” के बारे में जानकारी देंगे। जब से मोदी सरकार केंद्र में आई हैं तब से वह राज्य और केंद्र में जनता और सरकार के मध्य के दूरी को कम करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में पूर्व एमपी की सरकार ने “समाधान ऑनलाइन प्रोग्राम” के नाम से एक योजना लांच की थी। जिससे आम लोगों को मुख्यमंत्री से जुड़ने का मौका मिल सकता था और अब राज्य में कांग्रेस की सरकार के आने के बाद से इसे जन अधिकार योजना के नाम से वापिस शुरू किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको MP Jan Adhikar Yojana Helpline Number से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान कर रहे है। जैसे कि समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर, कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Contents

MP Jan Adhikar Yojana 2023 Portal

मप्र जन अधिकार योजना के क्रियान्वयन से राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और आम जनता के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने में सफल होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री को राज्य की समस्याओं से अवगत करवाना हैं। जिससे वो आम जनता की शिकायतों का समाधान कर सके। इसके साथ ही आम जनता की शिकायतों के लिए अलग से एक ऑनलाइन हेल्पलाइन पोर्टल बनाया गया है। जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकयतों को मुख्यमंत्री तक ऑनलाइन दे सकते है। इस MP Jan Adhikar Portal के माध्यम से अब राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से कर सकते हैं। जिसके बाद, आपकी समस्या का निवारण भी किया जाएगा।

MP Jan Adhikar Yojana In Hindi

मध्यप्रदेश जन-अधिकार योजना (सीएम हेल्पलाइन नंबर)

Madhya Pradesh CM Helpline 181 – सामान्यतः कोई भी एप्लीकेशन मुख्यमंत्री की टेबल तक पहुँचने में काफी समय लेती है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने जन अधिकार योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत अब नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। अब सीएम विडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सीधे जनता से संवाद स्थापित करेंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम ने ये घोषणा की हैं कि वो हर महीने के दूसरे मंगलवार को जनता से खुद संवाद करेंगे। जिससे लोग सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत आम जनता अपनी शिकायतें मेल या योजना के लिए बनाई गयी ऑनलाइन हेल्पलाइन से भेज सकते हैं। एक बार जब सभी शिकायतें एकत्र कर ली जाएगी, तो उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यलय में भेजा जाएगा। वहां के अधिकारीयों की ये जिम्मेदारी होगी कि वो इन शिकायतों को देखे और जिन शिकायतों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होगी उस पर आवश्यक कार्यवाही भी करें।

Jansunwai MP Portal – मप्र मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल

MP Jan Adhikar Yojana अभ्यर्थियों के लिए पात्रता शर्ते

Eligibility Conditions for Participation:

  • मूल निवासी => इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का मध्यप्रदेश राज्य का स्थायी और मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता => हालांकि इस योजना में सभी वर्ग के लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पहले प्राथमिकता दी जायेगी।
  • महत्वपूर्ण मुद्दों => ऐसी अभ्यर्थी जिनकी समस्याएं गम्भीर हैं और वो काफी समय से सकारात्मक परिणामों के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने और अपनी समस्या को सुलझाने का मौका पहले मिलेगा।

Madhya Pradesh Jan Shikayat Portal हेतु जरूरी डाक्यूमेंट्स:

  • निवास प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र
  • संपर्क विवरण
  • अनसुलझे मुद्दे/ समस्याओं सम्बंधित दस्तावेज

MP CM Toll-free Helpline Number

जन अधिकार योजना मध्यप्रदेश पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें?

MP Jan Adhikar Yojana 2023 Lodge Online Complaint – मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए अलग से एक अधिकारी वेबसाइट http://cmhelpline.mp.gov.in/ लांच की है।  इस पोर्टल की मदद से नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है।

CMHELPLINE-181-Register-Your-Online-Complaint

  1. सबसे पहले आपको, ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके CM Helpline 181 Portal में जाना होगा।
  2. इस पोर्टल के वेबपेज में आपको एक अन्य लिंक दिखाई देगा, जिसमें “शिकायत/ मांग/ सुझाव दर्ज करें” लिखा होगा।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक अन्य वेबपेज खुलेगा। जिसमे आपको कुछ दिशानिर्देश पड़ने होंगे।
  4. उसके बाद, आप अपनी शिकायत ऑनलाइन फॉर्म में आसानी से भर सकते हो।
  5. कृपया ध्यान दे कि आपकी शिकायत बिलकुल वैध हो और शिकायत का पंजीयन फॉर्म सही से भरे।
  6. शिकायतकर्ता की जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और निवास पता आदि महत्वपूर्ण जानकारी सही से भरे। इसके साथ ही आपको उस सम्बंधित विभाग के बारे में लिखना होगा, जिसकी आपको शिकायत दर्ज करनी है।

सारी जानकारी सही से लिखने के बाद, आपको इससे सम्बंधित डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट-कॉपी भी फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी। शिकायत की प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए आपको “जन शिकायत को दर्ज करें” बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप अपनी शिकायत को मध्यप्रदेश जन अधिकार योजना के तहत दर्ज कर सकते हो।

मप्र शासन जन शिकायत निवारण विभाग

अब मध्यप्रदेश के नागरिक अपनी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कर सकते हैं। मप्र सरकार द्वारा Grievance Redressal Department के तहत MP Samadhan Online Portal शुरू किया गया है। इस मध्य प्रदेश सरकार ऑनलाइन समाधान पोर्टल samadhan.mp.gov.in पर हर प्रकार की शिकायत ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। मध्यप्रदेश शासन सुशासन के लक्ष्य को पाने कृत संकल्पित हैं। इस हेतु शासन द्वारा कई नवाचार किये गए हैं और इसी क्रम में लोकोन्मुखी एवं उत्तरदायी शासन हेतु जन शिकायत पोर्टल का निर्माण किया गया हैं। इसके माध्यम से आम नागरिक ऑनलाइन एवं डाक पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इस प्रणाली के माध्यम से विभिन्न शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण हो सकेगा। इसके हेतु सतत निगरानी विभाग द्वारा की जाएगी।

समाधान योजना मध्य प्रदेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दोस्तों, अगर आप “MP Online Samadhan Yojana” के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राज्य की एमपी समाधान पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद, नीचे दी गयी आसान सी प्रक्रिया का पालन करें।

  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल का वेब पेज खुल जायेगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। MP Jan Adhikar Yojana - Samadhan Portal
  • MP Jan Adhikar Yojana – Samadhan Portal के अगले पेज पर “ऑनलाइन शिकायत” का पेज खुल जायेगा। अब आवेदक नागरिक को पहले भाग में पूछी गयी निम्न जानकारियों को दर्ज करना होगा। जैसे कि
    1. मोबाइल नंबर
    2. आधार नंबर
    3. नाम
    4. उपनाम
    5. ईमेल
    6. जिला
    7. ब्लॉक
    8. ग्राम पंचायत
    9. पता

MP CM Helpline Online Complaint Form

  • अब अगले भाग में आवेदक व्यक्ति को अपनी शिकायत का पंजीयन (Registration of Complaint) करना होगा। दूसरे भाग में पंजीयन के लिए पूछी गयी जानकारी में आवेदक व्यक्ति को अपने इलाके शहरी या ग्रामीण का चयन करना होगा। उसके बाद विभाग, शिकायत की श्रेणियाँ, जिला, और शिकायत हेतु ग्राम पंचायत दर्ज करना होगा।
  • यदि आवेदक व्यक्ति को शिकायत पंजीकरण करने में अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती हैं, तो आपको अपने दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “जन शिकायत को दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करें।

MP CM Helpline Complaint Registration Form

  • इस तरह आप ऑनलाइन समाधान योजना मध्य प्रदेश के तहत अपनी शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हो।

Madhya Pradesh Jan Adhikar Yojana Quick Links

राज्य लोक सेवा अभिकरण पाठ्यपुस्तक निगम, अरेरा हिल्स, भोपाल (मप्र):

  1. ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: यहां क्लिक करें
  2. जन शिकायत की स्थिति देखे: यहां क्लिक करें
  3. मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख योजनाएं: यहां क्लिक करें

एमपी जन अधिकार योजना हेल्पलाइन नंबर

आम नागरिकों के पास अक्सर यही शिकायत होती हैं कि वो उच्च अधिकारीयों तक अपनी बात पहुंचा नहीं पाते हैं। इसलिए जन अधिकार योजना जनता और सरकार में मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगी। इसके माध्यम से अब लोग सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकेंगे। MP Jan Adhikar Yojana से सरकार को ये समझने में भी मदद मिलेगी कि आम जनता को किन-किन समस्यायों का सामना करना पड़ता है। जिससे प्रदेश सरकार जनता की समस्यायों की अच्छे से हल कर पायेगी।

  • MP CM Helpline Number: 181
  • Official Address: State Agency for Public Service,
  • Sushasan Bhavan Bhadbhada Square, TT Nagar Bhopal, 462003
  • Contact Number: (+91) 33-2214-5555
  • Fax Number: (+91) 755-2441781

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023-23 PDF

दोस्तों, यहाँ हमने आपको मध्यप्रदेश जन अधिकार योजना (MP Jan Adhikar Yojana 2023) ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

3 thoughts on “मध्यप्रदेश जन अधिकार योजना 2023 | MP Jan Adhikar Yojana Portal, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें”

  1. Bijli bil complent riding nahi li or bil Jada de diya ab ham khay Kiya kam band he or Seth pese nahi dete or Jiyada pareshan honge or esehi bil Jada aaygi to ham bhar nikal kar marna manjur karnge sarkarse hath jhodkar nivedan karta hu Ki meri madat Karo nahi to jehar dedo
    Sachin Rathore

  2. श्रीमान जी,
    महोदय जी से निवेदन है कि मैं तुलाराम /पिता/हीरा
    सिंह ग्राम टीमकी टोला ग्राम पंचायत धवाडोंगरी का निवासी हूं बड़ी दुख की बात है कि मुझे पंचायत के खिलाफ प्रस्ताव बनाना पड़ रहा है मेरे पिताजी और मेरे आसपास के लोग को पीएम आवास ग्रामीण का लाभ मिल चुका है पर हम भी गरीब हैं हमारा भी कुछ नहीं है पिताजी के नाम से फिर भी मैं अभी तक कोई भी लाभ पंचायत के तरफ से नहीं मिला है माननीय महोदय जी से निवेदन है कि मुझे और मेरे पिताजी को और ऐसे बहुत से लोग हैं जो पीएम आवास से वंचित हैं महोदय जी से निवेदन है कि सन 2022 में जो जितने लोग बच्चे हैं उन सब का नाम इस लिस्ट में डालने का कष्ट करें धन्यवाद
    पंचायत के कार्यकर्ताओं को पूछने जाते हैं या काम करवाने की बात करते हैं तो वह सबसे पहले घोष की बात करते हैं तो फिर हम जैसे लोग कैसे आगे बढ़ पाएंगे और सरकारी नियमों का लाभ कैसे उठा पाएंगे जब हम तक पहुंचाया ही नहीं जाएगा तो बोलने पर बोल देते हैं कि अभी आया नहीं है जब आएगा तब कर देंगे ऐसे बोलते बोलते सदियां गुजर रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं दिखाया जा रहा है मैं चाहता हूं कि जितने लोग बच्चे हैं उन सब का लिस्ट में नाम गाना चाहिए आपसे हमारी विनती है सर जी थैंक यू हमारा संपर्क नंबर है -75 09 246 360

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top