MP-CG Loksabha Election 2019: नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की जानकारी देने जा रहे है। इसमें हम आपको मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आम लोकसभा चुनाव 2019 तारीख, सीट्स लिस्ट, डेट, पोल आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इस साल भारत में 17 वां लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसमे हम वोट करके हमारे देश के अगले प्रधानमंत्री को चुनेंगे। इस साल के आम चुनाव में सभी राजनीतिक दल हर बार की तरह बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए सभी दल नई-नई घोषणएं कर रहे है। इसके साथ ही लोगों को नई योजनायें और विकास के लिए अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश भी कर रहे है। ताकि मतदाता उन्हें वोट देकर विजयी बनाये और उनकी पार्टी को संसद तक पहुंचाए।
इस साल आम चुनाव 7 चरणों में पूरा होगा, जोकि 11 अप्रैल से 19 मई की अवधि के बीच में आयोजित होंगे। इसके बाद, मई माह की 23 तारीख को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया जायेगा। जैसे कि आपको विदित होगा कि दो चरणों के चुनाव पहले ही समाप्त हो गए हैं। अब बस क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवा, छठा, सातवां चरणों के चुनाव होने जाने है। इस साल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कौन-सी तरीखों को होना है एवं चुनाव में यहाँ कुल सीटें कितनी हैं। यह सभी जानकारी (MP-CG Loksabha Election 2019 Schedule) आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। कृपया इसके लिए पूरा लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 तिथियां (MP & CG Loksabha Election 2019 Date List)
मप्र और छत्तीसगढ़ पहले एक ही राज्य थे। परन्तु सन 2000 में इस राज्य के दो हिस्से हो गए। जिसके बाद, छत्तीसगढ़ राज्य उदय में आया। मध्य प्रदेश को हमारे देश का दिल कहा जाता है, क्योंकि यह भारत के मध्य में स्थित हैं। मप्र में हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार हैं इसलिए इसे खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य भी कहते है। इस राज्य का अस्तित्व सन 1956 में आया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की बात करें, तो मध्यप्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव 4 चरणों में यानि 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को संपन्न होंगे।
इसी प्रकार साल 2019 के लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में 3 चरणों यानि 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल में पूरे होंगे।
अंतिम मतदाता सूची (Voter List 2019) राज्य-वार देखें
मप्र में हाल ही में कौन-सी पार्टी सत्ता में हैं (Current Ruling Party in MP)?
मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में थी। जिसके चलते इस पार्टी में रहते हुए शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश में 15 सालों तक राज किया था। फिर पिछले साल यानि 2018 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इसे पीछे छोड़ दिया था। जिसके बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं और यहाँ के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी हैं। लेकिन अब कौन-सी पार्टी विजयी होती है इसका फैसला तो लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के साथ ही पता चलेगा।
मध्य प्रदेश में इस साल के चुनाव के लिए कुल सीटें (Seats Numbers for MP General Election 2019)-
क्षेत्र के माध्यम से देखा जायें तो मध्यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए यहाँ आबादी भी ज्यादा हैं। इस साल के लोकसभा चुनाव 2019 की कुल 543 सीटों में से मध्यप्रदेश की कुल सीटें 29 हैं। जिसके लिए इस साल के लोकसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियां चुनाव लड़ते दिखाई दे रही हैं। सन 2014 के लोक सभा चुनाव की बात की जायें तो भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटें जीती थी। बाकी की 2 सीटें कांग्रेस पार्टी के नाम आई थी। इस साल के आम चुनाव में अब देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों में अपनी जगह बना पायेगी या इस बार कांग्रेस या अन्य पार्टियाँ आगे बढ़ जाएँगी।
मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखें (MP Loksabha Election 2019 Schedule)-
मप्र के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव की तारीखें इस प्रकार हैं:
चुनाव के चरण | चुनाव की तारीखें | निर्वाचन क्षेत्र |
चौथा चरण | 29 अप्रैल | सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाडा |
पांचवा चरण | 6 मई | टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, विदिशा |
छटवां चरण | 12 मई | मोरेना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर भोपाल, राजगढ़, देवास |
सातवां चरण | 19 मई | उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बेतूल |
छत्तीसगढ़ में हाल ही में कौन-सी पार्टी सत्ता में हैं (Current Ruling Party in CG)?
हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार हैं, जोकि पिछले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता में आई थी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद, यहाँ सबसे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, जोकि केवल 3 साल के लिए थी। इसके बाद के 15 सालों से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में रही थी और मुख्यमंत्री के रूप में रमन सिंह जी रहे थे। किन्तु पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस पार्टी ने मात दे दी और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाये गए थे।
छत्तीसगढ़ में इस साल के चुनाव के लिए कुल सीटें (Seats Numbers for CG General Election 2019)-
चूंकि छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश का एक भाग था और फिर यह इससे अलग हो कर अलग राज्य बना है। इसलिए यहाँ पर केवल 11 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसके लिए लोकसभा चुनाव 2019 हो रहे है। सन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजापा पार्टी ने 11 में से 10 सीटों के बहुमत के साथ जीत हासिल की थी और कांग्रेस के खाते में केवल 1 सीट गई थी। किन्तु इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार हुई हैं। अब देखना यह होगा की आगमी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में इन 11 सीटों में से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं।
छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखें (CG Loksabha Election 2019 Schedule)-
CG- छत्तीसगढ़ के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव निम्न चरणों में संपन्न होंगे:
चुनाव के चरण | चुनाव की तारीखें | निर्वाचन क्षेत्र |
पहला चरण | 11 अप्रैल | बस्तर |
दूसरा चरण | 18 अप्रैल | राजनांदगांव, महासमुन्द, कांकेर |
तीसरा चरण | 23 अप्रैल | सुरगुजा, रायगढ़, जाँजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर |
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगमी लोकसभा चुनाव 2019 का आयोजन हो रहा है। हम आपने पाठकों से आग्रह करते हैं कि देश के इस चुनाव महापर्व में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले और अपना वोट का सही उपयोग करें। यहां हमने आपको MP-CG Loksabha Election 2019 Date List की सभी जानकारी प्रदान कर दी है। अगर आपको कोई प्रश्न पूछना है तो हमने नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। धन्यवाद-
यह भी पढ़ें (Also Read): | |
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख निर्वाचन क्षेत्र-वार अनुसूची | यहां क्लिक करें |
बीजेपी संकल्प घोषणा पत्र लोकसभा चुनाव 2019 | यहां क्लिक करें |
कांग्रेस पार्टी मेनिफेस्टो 2019 घोषणा पत्र | यहां क्लिक करें |