[ehrms.upsdc.gov.in] मानव सम्पदा पोर्टल 2023 पर छुट्टी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Manav-Sampada-Portal-Online-Registration-LoginManav Sampada Portal Online Application & Login-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी हेतु ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण प्रक्रिया” की जानकारी देंगे। आज के दौर में सभी कार्य ऑनलाइन हो गए हैं चाहे वो सरकारी विभाग हो या गैर-सरकारी, सभी जगह ऑनलाइन तरीके से काम होता है। देश में तेजी से डिजिटलीकरण के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने HRMS प्रबंधन प्रणाली को ऑनलाइन कर दिया है। आपको बता दे कि मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत राज्य मुख्यालय के द्वारा अपने सभी विभागों में किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने MHRD की मदद से ऑनलाइन HRMS प्रबंधन प्रणाली शुरू की है। इस पोर्टल की मदद से अब सभी सरकारी विभाग की सेवा पुस्तिकाओं का प्रबंधन होगा।

Contents

मानव सम्पदा पोर्टल 2023

अब राज्य सरकार का कोई भी शिक्षक या गैर-शिक्षण कर्मचारी/Teachers & Non-teaching staff can apply online for the leave through Manav Sampada Portal. साथ ही आवेदक मानव सम्पदा पोर्टल पर सर्विस बुक और कार्मिक विवरण PDF की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।  नीचे हम आपको इस लेख में Manav Sampada Portal Online Application & Login at ehrms.upsdc.gov.in | Manav Sampada Yojana Registration Form | मानव सम्पदा योजना पंजीकरण फॉर्म की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

मानव सम्पदा पोर्टल (EHRMS) की पूरी जानकारी

Manav Sampada Portal Details – उत्तर प्रदेश मूल शिक्षा परिषद (बेसिक शिक्षा विभाग) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, हेड मास्टर, शिक्षा मित्र और गैर-शिक्षण कर्मचारी को अपनी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यूपी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब सभी सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अवकाश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी छुट्टी (अवकाश) लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें पहले Manav Sampada Portal पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल पर सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन से लेकर सर्विस बुक के रख-रखाव सहित कई सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की गयी है। जिसकी मदद से शिक्षक या गैर-शिक्षण कर्मचारी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेख प्रकार मानव सम्पदा पोर्टल
सम्बंधित राज्य उत्तर प्रदेश
सेवा का नाम शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी हेतु छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट http://ehrms.upsdc.gov.in/
सम्बंधित विभाग HRMS प्रबंधन प्रणाली

UP मानव सम्पदा पोर्टल के लाभ क्या है?

Benefits of Manav Sampada Portal – मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मियों व अफसरों का विवरण दर्ज करना होगा। इससे कर्मियों के रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी।

  1. राज्य के जो शिक्षक/कर्मचारी छुट्टी लेना चाहते है तो वह इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है।
  2. साथ ही पोर्टल के द्वारा आपके विभाग और आपकी निजी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
  3. पहले मानव संपदा पोर्टल में राज्य के डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा फीड कराया गया था। जिससे स्वास्थ्य विभाग को इससे काफी सुविधा मिली। जिसके बाद, सरकार ने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी है।
  4. Manav Sampada Portal पर सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किए जायेंगे, जिससे सभी कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और वे ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  5. इस सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षक कर्मचारी व गैर-शिक्षण कर्मचारी उठा सकते हैं।

इसे भी देखें: यूपी कौशल सतरंग स्कीम और युवा हब योजना 2023

मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Apply Online for Leave on Manav Sampada Portal – राज्य के जो इच्छुक कर्मचारी मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

(पहला चरण) – Manav Sampada Portal पर पंजीकरण करें:

  • सबसे पहले आवेदकों को मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट http://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद, आपके सामने वेब होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको eHRMS Login का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Manav-Sampada-Employees-Online-Login

  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको Department/Head Quarter में Directorate of Basic Education, User ID आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद, अपना पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा और फिर ‘Login’ बटन पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपके सामने एक फार्म खुलेगा, यहाँ पर आपको सत्यापन करने के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा। यह OTP आपको पोर्टल में लॉगिन करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

(दूसरा चरण) – छुट्टी हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  • एक बार आप पोर्टल पर लॉगिन कर ले, उसके बाद ही आप मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद, आपको Online Leave फिर Apply Leave पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, ‘Select Reporting Officer’ पर क्लिक करके ‘Add A Reporting Officer’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फार्म खुलेगा, जिसमें Online Service में ‘Leave’ का चयन करें।
  • उसके बाद, Destination में ‘Block Education Officer’ सेलेक्ट करें और Reporting Officer में सम्बंधित अधिकारी का नाम पर क्लिक करके Save कर दे।
  • अब वापस Online Leave पर जाकर Apply Leave पर जाये और यहाँ पर छुट्टी के प्रकार में ‘Leave’ सेलेक्ट करें।
  • साथ ही फॉर्म में Form Date और To Date सेलेक्ट करें। इस प्रकार आपकी Leave Days अपने आप Calculate हो जाएगी।
  • अब आपको किस कारण छुट्टी (अवकाश) चाहिए, उनकी जानकारी लिखनी होगी और साथ में Address During Leave में रहने का पता भी बताये।

अंत में फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करने के लिए ‘OK’ बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका प्रार्थना पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत हो जायेगा। जिसकी जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। स्वीकृत या अस्वीकृत होने की सूचना भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आवेदन पत्र

mSTHAPNA मोबाइल एप्प डाउनलोड/मानव सम्पदा फॉर्म की स्थिति-

Now MS Users can use m-STHAPNA App for Online Leave Module – अब एमएस उपयोगकर्ता ऑनलाइन लीव मॉड्यूल के लिए m-STHAPNA ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

ehrms-upsdc-Report-Summary-Employee-FactSheet

मानव संपदा पोर्टल पर डिटेल्स चेक करने व सत्यापन फॉर्म हेतु शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशकों सहायता ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद, Manav Sampada Portal पर डाटा चेक करने व स्व-सत्यापन फॉर्म की स्थिति देखने हेतु Posting Department, Directorate/Head Office का चयन करके E-Hrms Code दर्ज करना होगा। अंत में मानव सम्पदा फॉर्म स्टेटस की जाँच करने के लिए “View Report” बटन पर क्लिक कर दे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2023-24

RM-Helpline-Team

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top