
Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana HP 2023: नमस्कार मित्रों, आज हम आपको हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी “लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना” की सभी जानकरी देंगे। आपको बता दे की हिमाचल सरकार द्वारा अभी हाल ही में “Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana” आरंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्थिति के दौरान जो लोग जेल में चले गए थे उन्हें वित्तीय सहायता अब हिमाचल सरकार प्रदान करना चाहती है।
Contents
HP Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana
इस योजना के अंतर्गत लगभग 1000 लोग आ सकते हैं। इस योजना के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम और भारत नियम की रक्षा के तहत दिए जाने वाले सभी प्रकार के नियमों को मंजूरी दे दी है। इस योजना का लाभ उठाने वाले व्यक्ति वह होंगे, जिन्होंने आपातकालीन अवधि (25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 ) के दौरान हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने में सरकार की बहुत अधिक मदद की थी। इस योजना की घोषणा साल 2019 के फरवरी माह के दौरान बजट विवरण में की गई थी। परंतु इसे अभी हाल ही में लागू किया गया है। एचपी लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
एचपी लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना 2023
HP Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana Details – हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के अंतर्गत गिरफ्तार लोगों को हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के तहत प्रतिमाह 11 हजार रुपये प्रदान करने का फैसला लिया है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई है।यह सम्मान राशि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 की अवधि के दौरान प्रजातंत्र की रक्षा और लोगों के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फरवरी, 2019 में बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए आपातकाल के दौरान मीसा के अंतर्गत हुई गिरफ्तारियों से प्रताड़ित लोगों को व्यक्तियों को यह सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।
योजना का नाम | Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana |
घोषणा | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
योजना का लक्ष्य समूह | जिन व्यक्तियों ने 1975 के आपातकाल में भाग लिया था |
गिरफ्तारी | आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (MISA) का रखरखाव और भारत शासन की रक्षा (DIR) के अंतर्गत |
मंजूरी देने वाली समिति | हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल |
लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि | 11,000 रुपए मासिक |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 1 हजार लोग |
योजना की घोषणा | वर्ष फरवरी 2019 |
लागु किया गया | दिसम्बर 2019-20 |
लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के लाभ-
Benefits of Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana – लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के कई लाभ हैं। जो निम्नलिखित हैं:
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मीसा के तहत आपातकालीन स्थिति में गिरफ्तार किए गए लोगों को से 11,000 रूपए देने का वायदा किया है।
- इस योजना की घोषणा हिमाचल प्रदेश की राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया उन्होंने आपातकालीन स्थिति में सहयोगी बनने वाले सभी प्रतिभागियों को वित्तीय मदद देने का निर्णय लिया है।
- HP Prahari Samman Rashi Yojna के बारे में सरकार पहले ही हिमाचल प्रदेश को बता चुकी थी लेकिन इसे हाल ही में लागू किया गया।
- इस योजना का लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिन्होंने 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लोकतंत्र की सुरक्षा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण में हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिम सेवा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू
हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि के साथ अन्य घोषणाएं-
Other Announcements along with Himachal Pradesh Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana 2023 – लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के साथ-साथ सरकार ने निम्न अन्य घोषणाएं भी की।
- सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि सरकार राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिये 10% आरक्षण लागू करेगी।
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (मीसा) के तहत गिरफ्तार हुए लोगों को 11 हजार रुपये, ‘वार्षिक लोकतंत्र प्रहरी सम्मान’ देने का ऐलान किया है।
- जयराम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई के लिये बिजली दर को भी वर्तमान में लागू 75 पैसे प्रति यूनिट से कमकरके 50 पैसे प्रति यूनिट किया जायेगा।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरों से फसल को बचाने के लिये सौर बाड़ लगाने हेतू किसानों को सरकार 50 प्रतिशत सहायता देगी।
- सीएम ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये शिमला में दो प्रकाश एवं ध्वनि प्रदर्शनी शुरू की जायेंगी।
- राज्य सरकार 15 नये अटल आदर्श विद्यालय भी खोलेगी।
- मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना (Mukhyamantri Swalamban Yojana) के अंतर्गत राशि को 40 लाख से बढ़ाकर 60 लाख कर दिया गया है। जबकि युवाओं की उम्र सीमा को 35 वर्ष से बड़ाकर 45 वर्ष कर दिया है।
लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-
Documents Required for Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana – लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
आवासीय प्रमाण पत्र | बैंक खाते का विवरण |
पहचान प्रमाण पत्र | परिवार का वित्तीय विवरण |
इसे भी पढ़ें: HPSBYS – हिम-केयर हेल्थ स्कीम ऑनलाइन पंजीकरण
हिमाचल लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना पंजीकरण प्रक्रिया-
Himachal Loktantra Prahari Samman Rashi Yojana Registration Process – फिलहाल राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन/पंजीकरण कैसे करना है इसके बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जल्द ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस बात की घोषणा भी कर दी जाएगी और लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जैसे ही सरकार द्वारा इसके पंजीकरण करने की जानकारी दी जाएगी हम तुरंत अपने आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। अतः आप हमारे पेज www.readermaster.com के साथ बने रहें।
नोट – कृपया ध्यान दे!!!!! इस योजना का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा, जिन्होंने सन् 1975 के आपातकालीन के दौरान अपने नैतिक कर्तव्यों को पूरी तरह से निभाया था। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकारी योजना सूची 2019-20 देखें
दोस्तों, आशा करते हैं की आपको हमारा आर्टिकल “एचपी लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना (HP Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana 2023)” पसंद आया होगा। यदि आपके मन में इससे जुड़े कोई सवाल हों तो हमे नीचे कमेंट में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपसे सम्पर्क कर आपके सवालों का जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं की सबसे पहले जानकारी पाने हेतु हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। सादर धन्यवाद-