
Link Driving License With Aadhaar Online Process-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जो ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया है। जैसे कि आपको विदित होगा कि आधार को कई योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। चाहे वो आधार को PAN से लिंक करना हो या Voter ID Card से। आज के समय में आधार वेरिफिकेशन के बाद ही कार्ड धारकों को कई योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए आधार कार्ड का हमारे अन्य सभी डाक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी आदि से लिंक करना जरुरी हो गया है।
Contents
Driving Licence Linking with Aadhaar Online 2023
आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को आधार से लिंक बहुत आवश्यक है। क्योंकि इससे फेक ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या खत्म हो सकेगी। वही किसी हादसे या वाहन चोरी होने की स्थिति में भी लाइसेंस होल्डर का पता लगाया जा सकेगा। नीचे हम आपको Link Driving License With Aadhaar Online Process | Check DL Aadhar Linking Process In Hindi | आज ही अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से ऑनलाइन लिंक करें की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आधार के साथ ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करने का महत्व
Importance to Link Driving License with Aadhaar – आधार कार्ड को भारत में नागरिकों की पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और कई सरकारी योजनाओं से जुड़े होने के चलते यह महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज (Document) बन चुका है। हालांकि, Aadhaar Card भारत में नागरिकता की पहचान का प्रमाण नहीं है, लेकिन यह आवास और पहचान बताता है। साथ ही यह पक्का करने के लिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों को मिले, आधार को कई योजनाओं के साथ जोड़ा गया है। आधार वेरिफिकेशन के बाद ही कार्ड धारकों को कई योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा सीधे मिलता है।
लेख | डीएल आधार लिंक प्रक्रिया |
उद्देश्य | फेक ड्राइविंग लाइसेंस को खत्म करना |
सम्बंधित विभाग / मंत्रालय | राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय |
प्रोसेस | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | sarathi.parivahan.gov.in |
Link PAN Card To Aadhar | Click Here |
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से ऑनलाइन लिंक करें-
Link Driving License With Aadhaar Online – भारत सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से आधार कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया भी आसान कर दी है। राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Highways and Road Transport) की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। सरकार ने इसे आधार के साथ लिंक करवाने के लिए नागरिकों को आसान विकल्प दिया है। आप चाहें तो ऑनलाइन कुछ स्टेप्स फॉलो करके DL को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सर्वप्रथम आपको सारथी परिवहन की ऑफिसियल पोर्टल https://sarathi.parivahan.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद, आपका DL जिस राज्य का है, उसे Select करें और आगे बढ़े।
- अब आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा, यहां मेन्यू बार में ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ‘Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others)’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने फिर एक नई विंडो ओपन होगी, यहां से अपने लाइसेंस वाले राज्य की डिटेल देनी होगी। यह भरने के बाद, ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- यहां अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL Number) और Date of Birth दर्ज करें। इसके बाद, ‘Get Details’ टैब पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण दिख जाएगा। इसके बाद, ‘Proceed’ पर क्लिक करना होगा।
- अगले चरण में 12 अंको का आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दे।
नोट – ध्यान रहे कि यह वही मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आपने आधार के साथ लिंक करवाया है। इसके बाद, आपके मोबाइल में एक OTP आएगा, जिसे एंटर करने के बाद कन्फर्म करना होगा। सभी डीटेल्स कन्फर्म होने के बाद, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर Link Driving License To Aadhaar Successful का कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।
Link Driving License With Aadhaar के फायदे-
ड्राइविंग लाइसेस (डीएल) को आधार से लिंक करने के कई फायदे हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गैर कानूनी लाइसेंस पर रोक लगेगी। कई लोग एक से ज्यादा Driving License रखते हैं, वहीं कानून के मुताबिक एक व्यक्ति केवल एक ही लाइसेंस रख सकता है। एक बार DL को आधार से लिंक कर दिया तो यह कन्फर्म हो जाएगा कि ड्राइविंग लाइसेस सही है। इससे भविष्य में फेक ड्राइविंग लाइसेंस रखने का वालों का बेहद आसानी से पता लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही किसी हादसे या वाहन चोरी होने की स्थिति में भी लाइसेंस होल्डर (License Holder) का पता लगाया जा सकेगा।
इसे भी देखें: वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की अनिवार्यता-
Mandatory to Link Driving License to Aadhaar – फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी नहीं है। यह एक स्वैच्छिक पहल है, जिससे भविष्य में फेक ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या से निपटा जा सके। फिलहाल, सेफ्टी के लिए आप अपने आधार को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) से लिंक करा सकते हो।
यह भी पढ़ें: आधार को राशन कार्ड से लिंक करें | अंतिम तिथि 31 दिसंबर