[Mitra] किसान मित्र योजना 2023 क्या है और इसका लाभ कैसे मिलेगा

Kisan-Mitra-Yojana-Haryana-In-Hindi
Kisan-Mitra-Yojana-Haryana-In-Hindi

Kisan Mitra Yojana 2023-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण “किसान मित्र योजना” की जानकारी देंगे। इस योजना के तहत हरयाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों की मदद करना है। जैसे की आप जानते होंगे कि देश में कुछ किसान ऐसे हैं जोकि काफी गरीब हैं। जिनके पास न तो कृषि योग्य ज्यादा भूमि है और न ही संसाधन। ऐसे किसान भाइयों के लिए देश के हर राज्यों की सरकार बड़े-बड़े कदम उठाकर उनकी सहायता कर रही है। ऐसी ही एक योजना हरियाणा सरकार अपने राज्य के किसानों को तुरंत लाभ पहुँचाने के लिए शुरू करी है, जिसका नाम है ‘किसान मित्र योजना’ है।

Contents

Haryana Kisan Mitra Yojana 2023

किसान मित्र के माध्यम से किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। इस योजना को राज्य में लागू करने के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी द्वारा आदेश दे दिये गये हैं। यदि आप भी एक किसान है और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज ही आवेदन करें। Kisan Mitra Yojana In Hindi | Haryana Kisan Mitra Yojna Farmers Online Registration Process | हरयाणा किसान मित्र योजना ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें।

किसान मित्र योजना 2023 क्या है?

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि हरयाणा सरकार ने किसान भाइयों की मदद करने हेतु ‘Kisan Mitra Yojana‘ को शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को राज्य सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है। अगर आप भी एक किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं। पूरी जानकारी हेतु कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

योजना का नाम  किसान मित्र योजना
सम्बंधित राज्य  हरियाणा
लॉन्च की गई  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा
लाभार्थी  राज्य के सभी किसान भाई
संबंधित विभाग  पशुधन एवं डेयरी विभाग
हेल्पलाइन नंबर Available Soon
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द ही उपलब्ध
उद्योग मित्र योजना  यहाँ क्लिक करें

किसान मित्र योजना का लाभ किसे मिलेगा?

Kisan Mitra Yojana Benefits – इस योजना को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सभी किसान भाइयों की मदद करने हेतु शुरू किया गया है। किसान मित्र योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजना का लाभ सीधे किसानों को पहुंचाया जाएगा। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से किसान पेंशन योजना, पशु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), किसान कृषि यन्त्र सब्सिडी इत्यादि है।

इसके साथी ही हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसान मित्र योजना के साथ जुड़ कर किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर पाने में सक्षम होंगे। राज्य सरकार ने इस योजना को पशुपालन क्षेत्र का विकास करने के लिए भी शुरू किया है। इसलिए राज्य सरकार ने किसानों को दूध की उत्पादकता का कार्य करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Loan Card) देने का ऐलान किया है।

हरियाणा किसान मित्र योजना के लिए पात्रता शर्ते-

Eligibility for Kisan Mitra Yojana – इस योजना का लाभ उठाने हेतु किसानों को निम्नलिखित पात्रता का पालन करना होगा:

  • किसान मित्र योजना के तहत किसान हरियाणा का मूल निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने यह पात्रता भी निर्धारित की है कि लाभार्थी किसान के पास 2 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • किसान के पास जमीन के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।

इसे भी पढ़ें: हरयाणा किसान कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2023 की जानकारी

Kisan Mitra Yojana Haryana 2023 पंजीकरण प्रक्रिया-

अभी फिलहाल हरियाणा सरकार द्वारा Kisan Mitra Yojana के तहत आवेदन / पंजीकरण कैसे आमंत्रित किये जायेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है। जैसे ही संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी साझा की जाएगी, हम आपको इस पोर्टल के माध्यम से अवगत करा देंगे। हालाँकि इस योजना को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। आशा करते हैं कि जल्द ही किसान मित्र योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

किसान मित्र योजना में पंजीकरण करने के बाद ही किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर किसानों के लिए बहुत-सी नयी नीतियां और योजनाएं बना रही हैं। सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट पर आते रहें।

इसे भी पढ़ें: PM किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

RM-Helpline-Team

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top