Khelo India University Games 2023 – 1st खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Khelo India University Games 2022-2023 (1st KIUG List) Online Registration is now available on the official website @universitygames.kheloindia.gov.in. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “1st खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” की जानकारी देंगे। खेल जीवन में कितना महत्वपूर्ण होता है यह तो सब जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधुनिक समय में खेल का पेटर्न काफी बदल गया है। पहले जहां बच्चे एवं युवा बाहर खेल खेलते थे। अब उसकी जगह आधुनिक समय में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस ने ली है। इसी के चलते लोगों को विभिन्न तरह के खेल के लिए प्रोत्साहित करने एवं खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए हमारी केंद्र सरकार ने खेल विभाग के साथ मिलकर भारत का ‘पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG)’ का आयोजन करने का फैसला किया है।

Contents

Khelo India University Games 2023 (1st KIUG)

इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को शुरू करने का सरकार एवं विभाग का मुख्य उद्देश्य है लोगों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना। ताकि लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़े और देश स्वस्थ भी बना रहे। क्योंकि खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। नीचे हम आपको 1st Khelo India University Games In Hindi | KIUG Athletes Registration, Games List & Schedule Date | पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता लिस्ट व कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Khelo-India-University-Games-In-Hindi

1st खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की जानकारी

Khelo India University Games Details – इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के आयोजन से देश को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इससे खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई देगी और साथ में इससे अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए युवा सामने उभर कर दिखेंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत में पहली बार शुरू किया जा रहा है और इसकी शुरुआत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से की जा रही है।

योजना का नाम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स २०२३
मेजबान क्षेत्र ओडिशा के भुवनेश्वर में
घोषणा फरवरी, 2023
घोषणा की गई मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा
शुरुआत 22 फरवरी 2023
खेल का आयोजन 9 दिन
आखिरी दिन 1 मार्च 2023
ऑफिसियल वेबसाइट universitygames.kheloindia.gov.in

पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मुख्य विशेषताएं

Key Features of 1st Khelo India University Games – इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के आयोजन से देश को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इससे खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई देगी। इसके साथ ही इससे अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए युवा सामने उभर कर दिखेंगे।

  1. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत में पहली बार शुरू किया जा रहा है और इसकी शुरुआत ओडिशा की राजधानी से की जा रही है। इसका आयोजन भुवनेश्वर शहर के आईआईटी विश्वविध्यालय जिसका नाम कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी है में किया जाना है।
  2. इस खेल की शुरुआत 2 तरीके से की जाएगी, एक खेलो इंडिया स्कूल गेम्स और दूसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स।
  3. संबंधित विभाग एवं सरकार की देखरेख में शुरू किये जाने वाले इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिन यूनिवर्सिटीज को शामिल किया जाना हैं, उनकी संख्या 100 से 150 बताई गई है।
  4. इन गेम्स में शामिल होने वाली यूनिवर्सिटीज के लगभग 4,000 से भी अधिक छात्र/छात्राएं एवं युवा खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
  5. इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए केवल वे यूनिवर्सिटी ही शामिल हो सकती हैं, जोकि भारत की सीमा के अंदर मौजूद हैं।
  6. इन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 9 दिनों तक किया जाना हैं जिसमें विभिन्न तरह के खेल खेले जायेंगे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल होने वाले खेलों की सूची

Khelo India University Games Included Games List – खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल 17 तरह के खेल खेले जाने हैं। जिनकी सूची आप नीचे देख सकते है:

  • तीरंदाजी
  • मुक्केबाजी
  • वेट लिफ्टिंग
  • बास्केट बॉल
  • टेबल टेनिस
  • रग्बी
  • एथलेटिक्स
  • जूडो
  • कुश्ती
  • फुटबॉल
  • टेनिस
  • कबड्डी
  • तलवारबाजी
  • तैराकी
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • वालीबॉल आदि।

Other KIYG Schemes List 2022-23 In India

  1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 ऑनलाइन पंजीकरण
  2. Khelo India Youth Games 2023 Dates
  3. खेलो इंडिया स्कूल गेम्स रजिस्ट्रेशन 2023 लिस्ट
  4. हरियाणा खेल महाकुंभ 2022-2023 आवेदन फॉर्म
  5. खेलो इंडिया युथ गेम्स – महाराष्ट्र गो गर्ल गो स्कीम

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आयोजित कार्यक्रम की सूची

Khelo India University Games Organized Events List – खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेले जाने वाले 17 गेम्स को अलग-अलग कार्यक्रम एवं वेन्यू के तहत आयोजित किया जाना है। अब किस खेल को किस दिन किस जगह पर खेला जाना हैं इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम का रिजल्ट जानने के लिए => यहाँ क्लिक करें

Khelo India University Games Registration Process – खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप इसके अधिकारिक पोर्टल universitygames.kheloindia.gov.in पर विजिट कर सकते हो। हालाँकि इसमें शामिल होने वाली यूनिवर्सिटीज की सूची को इसके अधिकारिक पोर्टल में डाल दिया गया हैं, और उसके अनुसार इन गेम्स का आयोजना भी किया जाएगा।

1st खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी

Khelo India University Games Hosting – भारत का पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर शहर को क्यों चुना गया हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि जब पहली बार ओडिशा के भुवनेश्वर शहर ने हॉकी वर्ड कप गेम्स की मेजबानी की थी, तो उसे बहुत सराहा गया था। इसी के चलते इन गेम्स के लिए भी ओडिशा राज्य को ही चुने जाने का फैसला लिया गया है। इस बारे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी का कहना है कि ओडिशा को खेल राजधानी के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। आपको बता दें केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर यह प्रयास भी कर रही हैं कि आने वाले समय में ओडिशा में एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हब भी बनाया जाये। अधिक जानकारी के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हो।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2022-2023 PDF In Hindi

RM-Helpline-Team

1 thought on “Khelo India University Games 2023 – 1st खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

  1. mera name lucky savant hai aur me district jaunpur ka raha ne wala tahshil mariyahu aur me khelo india me trayl dena chata hu

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top