
Himachal Pradesh Pushp Kranti Yojana 2023-: प्रिय पाठकों, आज हम अपने इस आर्टिकल में आपके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी एक नई स्कीम “पुष्प क्रांति योजना” की सभी जानकारी लेके आए हैं। हिमाचल प्रदेश में उच्च मूल्य वाले फूलों की संरक्षित खेती को बढ़ावा देन हेतु “HP Pushp Kranti Yojna (Flower Revolution Scheme)” शुरू की गई है। पुष्प क्रांति योजना के तहत फूलों के उत्पादन के लिए उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस, किसानों को प्रशिक्षण और अन्य साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।
Contents
हिमाचल पुष्प क्रांति योजना एप्लीकेशन फॉर्म PDF 2023
यह योजना हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। “Himachal Pradesh Pushp Kranti Yojana” के जरिया युवाओ को आय के साधन मिलेगें। बागवान मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के लिए 150 करोड़ रुपये और राज्य में बागवानी क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए विभिन्न परियोजना प्रस्तावों के लिए 120 करोड़ रुपये की मांग की। योजना की अन्य सभी जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना की पूरी जानकारी
Himachal Pradesh Pushp Kranti Yojana Details – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘पुष्प क्रांति योजना’ में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के हिसाब से लोन उपलब्ध कराने की पहल भी की है। पुष्प क्रांति योजना के जरिए युवा किसान फूलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। पुष्प क्रांति योजना के तहत फूल उगाने के लिए उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस बनाने और पुष्प की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी जाती है।
योजना का नाम | पुष्प क्रांति योजना |
शुरू की गयी | हिमाचल प्रदेश में |
शुरू की | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा |
योजना का उद्देश्य | युवा किसान की आय को बढ़ाना |
बजट | 3.06 करोड़ रुपये |
लाभार्थी | प्रदेश के सभी किसान |
पुष्प क्रांति योजना के उद्देश्य-
Objective of Pushp Kranti Yojana – पुष्प क्रांति योजना के उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं।
- हिमाचल पहले ही फूलों के उपज के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
- सरकार प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को पुष्प की खेती के लिए आकर्षित करना चाहती है।
- इससे प्रदेश से पलायन रोकने और युवाओं की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- संरक्षित वातावरण में साल भर विविध किस्मों के फूल पैदा किए जा सकते हैं।
- फूलों की संरक्षित खेती से किसानों को मौसम से होने वाले नुकसान और जंगली जानवरों से भी सुरक्षा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश अनुभव सेवा योजना के लिए आवेदन करें
एचपी पुष्प क्रांति योजना के लाभ-
Benefits of HP Pushp Kranti Yojana – एचपी पुष्प क्रांति योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं।
- पुष्प क्रांति योजना के तहत संरक्षित वातावरण में साल भर फूलों की विभिन्न किस्में उग सकती हैं।
- फूलों की संरक्षित फसलों से किसानों को मौसम और जंगली जानवरों से नुकसान होने पर मदद मिलेगी।
- राज्य सरकार पुष्प क्रांति योजना के लिए युवाओं को ऋण सुविधा भी देगी।
- सरकार की तरफ से पुष्प उत्पादन के लिए उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस, किसानों को प्रशिक्षण व अन्य साधन के लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन।
इसे भी देखें: हिमाचल प्रदेश सहारा योजना | स्वास्थ्य उपचार मासिक भत्ता
हिमाचल पुष्प क्रांति योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया-
Himachal Pushp Kranti Yojana 2023 Application Process – पुष्प क्रांति योजना की आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।
- पुष्प क्रांति योजना के तहत सरकारी मदद प्राप्त करने के लिए आप अपने इलाके के बागवानी निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।
- HP Flower Revolution Scheme में आपको संरक्षित खेती के लिए उच्च तकनीक वाले पॉली हाउस बनाने के लिए वित्तीय मदद मिलेगी।
- प्रदेश में पहले ही सोलन, बिलासपुर, मंडी व हमीरपुर जिला में बड़े पैमाने पर फूल उगाये जाते हैं।
- इसके साथ ही खेती को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार खेत संरक्षण योजना में सोलर बाड़ लगाने के लिए भी 85% तक सब्सिडी देगी।
Himachal Pushp Kranti Yojana Application Form PDF Download
- हिमाचल पुष्प क्रांति योजना एप्लीकेशन फॉर्म PDF डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आप ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट – अभी हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के लिए सरकार द्वारा कोई वेबसाइट जारी नहीं की गयी है, आशा करते हैं की जल्द ही सरकार इसके आवेदन हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया जारी करेगी। जैसे ही हमे इससे जुडी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे।
अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: [Form] हिमाचल मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना 2023 | आवेदन फॉर्म
प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको “हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना 2023 (Himachal Pradesh Pushp Kranti Yojana)”की सभी जानकारी दी हैं। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछने हों। तो नीचे कमेंट के माध्य्म से पूछ सकते हो, हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले व सटीक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-