Haryana Paudhagiri Green Campaign 2023 Registration | हरियाणा पौधागिरी ग्रीन अभियान ऑनलाइन फॉर्म | Haryana Paudhagiri Campaign App | हरियाणा पौधागिरी अभियान-पौधे लगाये पैसे कमाए
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से “हरियाणा पौधागिरी ग्रीन अभियान” के बारे में जानकारी देंगे। हरियाणा के गुरूग्राम स्थित सेक्टर 38 ताऊ देवीलाल खेल परिसर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार की सुबह पौधगिरी अभियान की शुरूआत करी। जिसके लिए उन्होने एक मोबाइल ऐप और पोर्टल भी लॉन्च किया है। जहां पर स्कूली छात्र और छात्राएँ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपने पौधों के साथ सेल्फ़ी लेकर अपलोड कर सकते हैं। पौधगिरी अभियान के दौरान सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री जी ने पेड़-पौधों को किसी महापुरुष या परिवार के सदस्य का नाम देने के लिए कहा। उन्होने विद्यार्थियों से हुए संवाद में यह भी कहा की विद्यार्थी जिस दिन कोई पौधा लगाएं उस पौधे को नाम जरूर दें।
Contents
पौधागिरी ग्रीन हरियाणा योजना रजिस्ट्रेशन 2023
हरियाणा सरकार की यह पौधागिरी अभियान योजना राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के कक्षा छठी से 12 वीं के लगभग 22 लाख बच्चों को शामिल करेगी। इस सरकारी योजना के अंतर्गत सभी बच्चें एक-एक पौधा लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे। प्रदेश सरकार ने पौधारोपण करने के लिए सभी बच्चों को 50 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की भी बात भी कही है। जिसके अनुसार सभी स्कूली बच्चें हरियाणा पौधागिरी अभियान के तहत पौधे लगाकर पैसे भी कमा सकते हैं। राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए उन्होंने स्कूली बच्चों से सीधी बातचीत करी। और कहा कि जीवन में विद्यार्थी स्वयं को पौधों से जोड़ें, क्यूंकि प्रकृति है तो जीवन है। आइये नीचे जानते है Haryana Paudhagiri Green Campaign (Mobile App) के बारे में सभी जानकारी। साथ ही योजना के तहत पैसे कैसे कमाए वो भी देखते है।
Haryana Paudhagiri Campaign Online Registration
Students Registration Process – राज्य सरकार द्वारा की गई इस हरियाणा पौधागिरी अभियान “पौधे लगाओ पैसे कमाओ” के शुभारंभ से प्रदेश हरा-भरा तो होगा ही। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में भी मदद मिलेगी। हरियाणा पौधगिरि अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक विद्यार्थी नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले, विद्यार्थियों को पौधागिरी अभियान की आधिकारिक वेबसाइट paudhagiriharyana.in पर जाना होगा।
- जहां पर पोर्टल के दाईं ओर “Account” पर स्क्रोल करके “Sign in” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद, पौधागिरी अभियान साइन इन पेज खुल जाएगा। जो कुछ इस तरह से दिखेगा:
- पौधा गिरी अभियान ग्रीन हरियाणा के लॉगिन पेज पर “Username” और “Password” के माध्यम से आप साइन-इन कर सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 15 जुलाई को शुरू किए गए इस पौधगिरी अभियान की पहल में जिले से लगभग 3100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसके अनुसार सभी स्कूली बच्चों को अपने पौधे के साथ हर 6 महिनें में खड़े होकर पौधागिरी ऐप पर सेल्फी खींच कर भेजनी है। जिसके बाद, राज्य सरकार द्वारा हर 6 महिनें में 50 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने अपने भाषण में बताया कि सभी छात्रों को अपने पौधों का तीन साल तक खयाल रखना होगा।
हरयाणा पौधागिरी अभियान मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
Download Haryana Paudhagiri Campaign Mobile App – सभी छात्र हरियाणा पौधागिरी ग्रीन अभियान मोबाइल ऐप को गूगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए नीचे दिये गए छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, आप पौधागिरी अभियान ग्रीन हरियाणा एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- राज्य सरकर ने इन 3 महीनों में विद्यार्थियों के सहयोग से प्रदेश में लगभग 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा पौधागिरी और पौधारोपण करने की भी शपथ दिलाई जाएगी।
- “जागेंगे जगायेंगे यह सबको बतलायेंगे, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे पोसेंगे पेड़ इन्हें बनाएंगे, आज के नन्हे मित्रों को हम वृक्ष विशाल बनाएंगे, अपने प्यारे मित्रों संग हरियाणा को मनोहर और हरा-भरा बनाएंगे।”
यह भी पढ़ें: परिवार पहचान पत्र हरियाणा 2023 ऑनलाइन आवेदन करें
पौधागिरी पोर्टल, हरियाणा सरकार का संपर्क विवरण
Haryana Paudhagiri Green Campaign के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हो। या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हो।
- शिक्षा सदन, सेक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा
- Helpline Number: (+91) 79888-35484
- Email ID: [email protected]
- Official Website: http://paudhagiriharyana.in
यह भी पढ़ें: हरियाणा आईटीआई स्टार रेटिंग पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Rawal.kheri
After image cap submit is success It shows you need to grant required permission
Rammehar
Haryana Paudhgiri Yojana ke tahat students ko phale online registration karna hoga. Iske liye chatra Paudhgiri Application download kar sakte hain. Paudhgiri App download karne ke liye nihce diye gaye link par click kare.
Dhanywad-
I click photo with my navy shades plant
paudhe paudhgiri ki site pe double entry ho gyi.
ple isko dlete krne ka koi formula btaye
Dear Sir./Mam.
Paudhgiri ke paudhe double time add hogye hai delete krne ke liyelyakrna hoga?
please Help
It is not logging in please help
How to login
muja paudhagiri green hariyana
app chahia
Frut
Login is not successful after trying for so many times. Please help me.
Sir your plant me kya bre
How to get username and password for middle school haryana
Best product
[email protected]
“No plants available in school” likha aa raha hai jab pic upload karte to
Aisa kyu ho raha hai
Plz tell me how I can change my image or cancell registration?