
Haryana Mukhyamantri Parivartan Yojana 2023: नमस्कार मित्रों, आज हम आपके लिए हरियाणा सरकार की “मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना” की जानकारी आये हैं। आपको बता दें की हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए एक नई योजना का संचालन किया है। इस योजना का नाम हरियाणा सरकार ने “Haryana Parivartan Yojna” रखा है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 46 विकासशील ब्लाक में सफाई और प्रदूषण रहित 10 प्रमुख मुद्दों (10 Major Pollution-Free Issues) को हल करने की योजना बनाई है।
Contents
Haryana Mukhyamantri Parivartan Yojana 2023
हरियाणा परिवेर्तन योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य के कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना के अंतर्गत, हरयाणा सरकार राज्य के कर्मचारियों को प्रशिक्षण (व्यावहारिक) प्रदान करेगी और यह राज्य में मजबूत प्रशिक्षण कार्यबल बनाएगा। “Haryana Mukhyamantri Parivartan Yojana” यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई एक अनोखी योजना है कि सभी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है या नहीं। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 46 अन्य आईएएस, आईपीएस और आईएफएस केडर अधिकारियों के साथ इस योजना को शुरू किया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने इन अधिकारियों में से प्रत्येक को एक ब्लॉक की जिम्मेदारी दे दी है। योजना से जुडी सभी जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना 2023
Haryana Mukhyamantri Parivartan Yojana Details – हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने आईएएस-आईपीएस आईएएस कैडर अधिकारियों के साथ योजना का शुभारंभ किया है। “Haryana Parivartan Scheme” के अंतर्गत राज्य सरकार ने सभी उच्च अधिकारियों को एक एक ब्लॉक आवंटित किया है। जिसकी जिम्मेदारी इन अधिकारियों को सौंपी गई है। ताकि सभी ब्लॉकों में अच्छे ढंग से कार्य किया जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकार सिविल सेवा दिवस पर अनुभव की समीक्षा प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाएगा। यह 21 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।
हरियाणा सरकार परिवर्तन योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख मुद्दे:
वित्तपोषण सुविधा | कृषि लाभदायक और उपयुक्त बनाना |
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार | स्वच्छ भारत अभियान का कार्यान्वयन |
बाजार क्षेत्रों में गिरावट | युवा व्यवसाय |
वायु प्रदूषण निगरानी और नियंत्रण | पहचान संबंधी सेवाओं की उपलब्धता |
प्रभावी पुलिसकरण | सड़क व्यवस्था और आचरण सुनिश्चित करना |
नोट – सरकार प्रत्येक क्षेत्र ब्लॉक के लिए एक-एक (46 ब्लाक 46 अधिकारी) अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त यह अधिकारी 10 चयनित आम क्षेत्र और उनके पसंद के क्षेत्र के कार्यों का और अधिक विकास करेंगे।
हरयाणा सरकार परिवर्तन योजना पैरामीटर –
Haryana Govt Parivartan Yojana Parameters – इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकार के मापदंड निर्धारित किए हैं। इन्हीं मापदंडों के अनुसार सरकारी कार्यों का मूल्यांकन करेगी। यह कुछ इस प्रकार हैं:
- 10 किलोमीटर तक निर्माण कार्य पूरी तरह दुर्घटना मुक्त होगा।
- गांव / ब्लॉक / मह ग्राम स्टे मवेशी फ्री होना चाहिए।
- छात्रों को जाति प्रमाणपत्र उचित तरह से वितरण किया जाना।
- अपराध के मामले में सभी FIR की चार्जशीट फाइल किया जाएगा।
इसके। साथ ही Haryana CM Parivartan Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार लगभग तीन लाख कर्मचारियों और निर्देशित प्रशासनिक सचिवों की सेवाओं का उपयोग करेगी इसके। साथ ही राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि नागरिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों 46 ब्लॉक के कुल 1 / 3 से अधिक संबंधित नागरिकों को प्रदान किया जा सके।
मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना के अंतर्गत अंक वितरण-
Issue Distribution under Mukhyamantri Parivartan Yojana – राज्य सरकार प्रत्येक अधिकारी को एक अंक (50 में से) प्रदान करेगी। यह अंक उनके ब्लॉक में उनके विकास कार्य के आधार पर उन्हें प्रदान किया जाएगा। तदनुसार, अंक वितरण निम्नानुसार है:
उपरोक्त 10 क्षेत्रों को कवर करने वाले निर्दिष्ट 38 पैरामीटरों पर प्रदर्शन | 39 अंक |
अधिकारी की पसंद का कोई भी क्षेत्र | 4 अंक |
हरियाणा गवर्नेंस रिफॉर्म्स अथॉरिटी (HGRA) द्वारा सामाजिक लेखा परीक्षा | 7 अंक |
और साथ ही हरियाणा सरकार ने जनता से परामर्श प्राप्त करने के पश्चात अपने प्रमुख “एक और सुधा कार्यक्रम” के अंतर्गत प्रति माह एक सुधार जारी कर रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार ने तालाबों का प्रबंधन प्राधिकरण और किसान कल्याण प्राधिकरण का भी गठन किया है। अगले महीने के लिए राज्य सरकार जनता से अंत्योदय पर भी सुझाव आमंत्रित कर रही है। ताकि नागरिकों को सही समय पर सही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
Note => ध्यान दे!!! हरियाणा मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना की अन्य जानकारी अभी सरकार द्वारा साझा नहीं की गयी है। योजना की जानकारी के अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की जानकारी
प्रिय पाठकों, आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गयी “हरियाणा मुख्यमंत्री परिवर्तन योजना (Haryana Mukhyamantri Parivartan Yojana 2023)” की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न हो। तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपकी सहायता करेंगे और अन्य सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले व सटीक जानकारी के लिए हमारे पेज www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-