
Haryana Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana: नमस्कार दोस्तों, आज हम हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली “अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना” की चर्चा करेंगे। इस योजना को श्रमिक अवागमन योजना (Shramik Avagaman Yojna) के नाम से जाना जायेगा। हरियाणा सरकार ने “अटल मुफ्त बस पास योजना” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, निर्माण श्रमिक, राज्य परिवहन (हरियाणा रोडवेज) की बसों में अपने घरों और काम के स्थानों के बीच मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। हरियाणा राज्य सरकार सभी निर्माण मजदूरों को नि: शुल्क बस पास प्रदान करेगा।
Contents
Mukhyamantri Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2023
हमारे देश में श्रमिकों का कार्य एक बहुत ही मेहनती एवं महत्वपूर्ण कार्य होता है और ऐसे में सरकार उन्हें भी हर सुविधा प्रदान करना चाहती है जोकि और लोगों को मिलती है। इसलिए उनके लिए समय – समाय पर नई – नई योजनायें भी शुरू की जाती हैं। जल्द ही हरियाणा सरकार कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए एक योजना ले कर आ रही है, जिसका नाम श्रमिक अवागमन योजना है। Haryana Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2023 की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना 2023
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana Details – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जल्द ही कंस्ट्रक्शन लेबर के लिए फ्री बस पास योजना शुरू करने की घोषणा की है। मुख्य रूप से, निर्माण श्रमिक गरीब श्रेणी के हैं और उनकी मजदूरी इतनी अधिक नहीं है। अपनी दैनिक मजदूरी से, वे केवल अपने घर का खर्च वहन करने में सक्षम हैं | लेकिन अपने काम की जगह पर जाने के लिए भी उन्हें बस में पैसे देने पड़ते हैं। अब राज्य सरकार उन्हें मुफ्त हरियाणा रोडवेज बस पास प्रदान करेगा और उन्हें अपनी जेब से बस यात्रा के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी। निर्माण श्रमिकों के लिए Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana को लागू करने का निर्णय हरियाणा भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की 19वीं बैठक में लिया गया है।
योजना का नाम | हरियाणा अटल श्रमिक आवागमन योजना |
लॉन्च की गयी | उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी द्वारा |
विभाग | Labor, Officers of Transport Dept |
उद्देश्य | हरियाणा निर्माण श्रमिक को लाभ पहुचाना |
हरयाणा श्रमिक आवागमन योजना के मुख्य तथ्य-
Key Facts of Haryana Shramik Avagaman Yojana – हरियाणा श्रमिक आवागमन योजना के निम्नलिखित मुख्य तथ्य हैं।
- इस योजना का लाभ हरियाणा के सभी श्रमिकों /मजदूरों को प्रदान किया जायेगा।
- राज्य के निर्माण श्रमिकों को अपने कार्यस्थल तक जाने के लिए राज्य परिवहन के यात्रा के लिए फ्री बस पास दिया जायेगा। जिससे वह निशुल्क अपने कार्य स्थल तक जा सकते है।
- निर्माण मजदूर के रूप में काम कर रहे गरीब लोगों के एक समूह को अब यात्रा में राहत मिलेगी।
- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बस पास का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- Haryana Shramik Avagaman Yojana के तहत बस पास प्राप्त करके हरियाणा के निर्माण श्रमिक राज्य परिवहन की बसों में अपने निवास और कार्य स्थानों के बीच आवागमन करने में सक्षम होंगे।
इसे भी पढ़ें: Haryana Solar Water Pumps – सोलर जल पंप सब्सिडी योजना
हरियाणा अटल श्रमिक आवागमन योजना की विशेषताएं-
Features of Haryana Atal Shramik Avagaman Yojana – श्रमिक आवागमन योजना की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।
- हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक अवागमन योजना 2023 के तहत मुफ्त बस पास प्रदान किए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बस पास सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे जिसका भार भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- निर्माण श्रमिक राज्य परिवहन की बसों में अपने निवास और कार्य स्थानों के बीच आवागमन करने में सक्षम होंगे।
- आधुनिक समय की दुनिया में जहां समाज के सभी वर्ग प्रगति कर रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है कि गरीब भी सफल है।
- निर्माण मजदूर के रूप में काम कर रहे गरीब लोगों के एक समूह को अब यात्रा में राहत मिलेगी। प्रत्येक निर्माण श्रमिक अब काम पर जाते समय मुफ्त बस पास योजना का लाभ उठा सकता है।
- उप मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को परिवहन विभाग के अधिकारियों के परामर्श से तौर-तरीकों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
नोट – उप-मुख्यमंत्री ने महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को महिला श्रमिकों के बीच सेनेटरी नैपकिन और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा अब से हरियाणा सरकार मजदूर बेटियों की शादियों के लिए दो किस्तों में 1,01,000 रुपये देगी। पहली किस्त शादी से पहले जारी की जाने वाली राशि 50,000 रुपये की होगी। जबकि दूसरी किस्त शादी समारोह के बाद 51,000 रुपये दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2019-20 पंजीकरण फॉर्म
श्रमिक आवागमन योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?
How to Apply for Shramik Avagaman Yojana 2023 – हरियाणा के जो निर्माण श्रमिक / मजदूर इस योजना के तहत अपन बस पास राज्य सरकार द्वारा बस पास प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा | लेकिन अभी Haryana Free Bus Pass/Shramik Avagaman Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया है। जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया जायेगा। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें: हरियाणा लेबर वेलफेयर मातृत्व लाभ योजना 2023
प्यारे दोस्तों, यहां हमने आपको “अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना (Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2023)” की सभी जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी! तो इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूलें। यदि आपको इससे संबंधित कोई सवाल पूछने हों। तो नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमरे पेज www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-