
CG Suposhan Campaign- Harik Naani Bera Abhiyan 2020-: नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैं। जंहा कुपोषण जैसी बीमारी अभी भी मौजूद है। इनमे से एक राज्य छत्तीसगढ़ भी है। इस समस्या को देखते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने कई योजनाएं चलाई जो की काफी हद तक सफल भी रही। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले में “सुपोषण अभियान- हरिक नानी बेरा अभियान (Chhattisgarh Nutrition Campaign)” की शुरुआत की है। आज हम आपको इस अभियान की सभी जानकारी देंगे। कृपया आप यह आर्टिकल अंत तक पढ़ें।
छत्तीसगढ़ में कुपोषण की समस्या एक बड़ी परेशानी है और राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम काबिल-ए-तारीफ है। “छत्तीसगढ़ सुपोषण अभियान (CG Suposhn Abhiyan)” के तहत, माताओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। Harik Naani Bera Abhiyan Chhattisgarh के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को मूंगफली और गुड़ से बने “लड्डू” की पेशकश की।
सुपोषण कैंपेन – हरिक नानी बेरा अभियान छत्तीसगढ़ 2020
Nutrition Campaign: Harik Naani Bera Abhiyan CG 2020 – कुपोषण को मिटाने के लिए यह अभियान 2 अक्टूबर 2019 को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य स्तर पर शुरू किया जाएगा। कुपोषण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक चुनौती है। पिछले 18 वर्षों में, राज्य में प्रति व्यक्ति आय में तो वृद्धि हुई है लेकिन गरीब और गरीब होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण कुपोषित लोगों की अधिक संख्या है। छत्तीसगढ़ में लगभग 37% लोग कुपोषित हैं।
- मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के सामने कुपोषण एक बड़ी समस्या है।
- यदि बच्चे कमजोर होंगे तो आगे चलकर वो कमजोर नागरिक बनेंगे। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें समय पर सही पोषण मिले।
- राज्य सरकार ने प्रदेश को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है और इसी के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बीते जुलाई माह से दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के पंचायतों में सुपोषण अभियान के तहत महिलाओं, किशोरी बालिकों और बच्चों को गरम पोष्टिक भोजन प्रतिदिन मुहैया कराया जा रहा है।
- इस अभियान के तहत कुपोषण और एनीमिया से पीड़ितों को प्रतिदिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा।
- आगामी 3 साल में छत्तीसगढ़ को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसे भी पढ़ें: Khadya CG – छत्तीसगढ़ नवा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें

सीजी सुपोषण हरिक नानी बेरा अभियान की मुख्य विशेषताएं-
Key Features of CG Suposhan Harik Naani Bera Abhiyan – सुपोषण अभियान की विशेषताएं निम्न प्रकार हैं।
- बच्चों और माताओं को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार सप्ताह में दो बार अंडे, मूंगफली और गुड़ के लड्डू के रूप में अतिरिक्त पोषण प्रदान करेगी।
- हरिक नानी बेरा अभियान का Pilot प्रोजेक्ट बस्तर में पहले ही शुरू हो गया था।
- एक अनुमान के अनुसार विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगभग 70,000 बच्चे और 9,000 माताएं पौष्टिक भोजन पा सकेंगी।
- महिला एवं बाल कल्याण विभाग सुपोषण अभियान को लागू करेगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के माध्यम से चिन्हित लाभार्थी को प्रतिदिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिकता के अनुसार फल, दूध, अंडे, सोया चंक्स उपलब्ध कराने के लिए DMF को लगाया जाएगा।
- इसमें सरकारी और गैर-सरकारी धर्मार्थ संगठनों की भागीदारी होगी।
- चावल, चीनी, नमक और केरोसीन प्रदान करने के लिए PDS System को मजबूत किया गया है।
- राज्य सरकार बस्तर में लोगों को प्रति माह 2 किलो गुड़ हर महीने मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।
नोट – छत्तीसगढ़ सुपोषण अभियान (Chhattisgarh Suposhan Abhiyan) की अतिरिक्त जानकारी अभी सरकार द्वारा साझा नहीं की गयी है। जैसे कोई अन्य जानकारी हमे प्राप्त होती है। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मुफ्त भोजन योजना 2020 | फ्री फ़ूड स्कीम
Customer care number