
Farishte Dilli Ke Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, यदि आप दिल्ली के निवासी है तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। आज हम अपने आर्टिकल में दिल्ली सरकार की नई “फ़रिश्ते दिल्ली के योजना” की जानकारी लेके आएं हैं। दिल्ली सरकार ने एक साल के ट्रायल के बाद आखिरकार “Delhi Farishte Scheme” का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के लॉन्च होने के बाद दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल अब सड़क हादसे (Road Accidents) में घायल शख्स को लौटा नहीं सकेंगे। साथ ही निजी अस्पतालों को मरीजों का इलाज कैशलेस भी करना होगा। यह योजना सिर्फ और सिर्फ सड़क हादसे में पीड़ितों के लिए लाई गई हैं।
Contents
Delhi Farishte Scheme 2023
कई बार हम सुनते हैं कि रोड पर हुए एक्सीडेंट में किसी की मृत्यु हो गई है। अगर एक्सीडेंट हुए व्यक्ति को टाइम पर हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। कई बार रोड से गुजरते हुए लोग इस घटना को आंखों से देखते हैं लेकिन कोई भी आगे से उस क्षतिग्रस्त व्यक्ति को हॉस्पिटल नहीं पहुंचता हैं। क्योंकि पुलिस की कार्रवाई एवं पुलिस के लफड़े में कोई नहीं पड़ना चाहता। इसी समस्या को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में “Farishte Dilli Ke Yojana 2023” को लांच किया है। लोग आगे से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आए इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में सरकार द्वारा 2000 रूपये दिए जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
फ़रिश्ते दिल्ली के योजना 2023
Farishte Dilli Ke Yojana Details – योजना को लॉन्च करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाएगी। दिल्ली के हर नागरिक की जान हमारे लिए कीमती है। सड़क हादसें में शिकार हर शख्स का इलाज का पूरा खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स फरिश्ते कहलाएंगे। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MAMC) में इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई ‘फरिश्ते’ को सीएम केजरीवाल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
योजना का नाम | Farishte Dilli Ke |
राज्य | दिल्ली |
लॉन्च | 2017 |
लाभार्थी | आम आदमी मददकर्ता |
प्रोत्साहन राशि | 2000 रुपये |
वेबसाइट | अभी नहीं |
टोल-फ्री नंबर | अभी नहीं |
दिल्ली फ़रिश्ते योजाना के लाभ-
Benefits of Delhi Farishte Yojana – दिल्ली फ़रिश्ते योजाना के निम्नलिखित लाभ हैं।
- इस कंडीशन में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का इलाज अस्पताल द्वारा मुफ्त में किया जाएगा जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
- अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाता है तो उन्हें प्रोत्साहन के लिए 2000 रूपये दिए जाएंगे जो कि सरकार की तरफ से दिये जायेंगे।
- योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करता है, उसे प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ प्रोत्साहन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
- ऐसी स्थिति में सामान्यतः मददकर्ता व्यक्ति पर भी पुलिस द्वारा कुछ कार्यवाही की जाती है लेकिन सरकार ने निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाए ताकि वे मदद करने से कतराये नहीं।
- Farishte Dilli Ke Yojna से कई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है।
दिल्ली के फ़रिश्ते योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेज-
Documents Under Farishte Dilli Ke Yojana – दिल्ली के फ़रिश्ते योजना के अंतर्गत निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का पहचान पत्र => जब दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है, तब उसे पहचान पत्र देना होगा जिसके अंतर्गत वह वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट दे सकता है।यदि व्यक्ति की कंडीशन खराब है उस स्थिती में उसके परिवार के सदस्य इस कार्रवाई को पूरा कर सकते हैं। यह दस्तावेज अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जमा कराना होगा।
- मदद करता व्यक्ति का पहचान पत्र => जिस व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता की है, उसका भी प्रमाण पत्र अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जमा कराना होगा ताकि उनकी पहचान कर उन्हें रिवॉर्ड दिया जा सके।
इसे भी पढ़ें: FASTag Balance Online – फास्टैग बैलेंस ऑनलाइन चेक करें
फ़रिश्ते योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज कराएगी सरकार-
Govt will provide Free Freatment under Farishte Delli Ke Campaign – दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना में अस्पताल ले जाने वाले हर शख्स को दो हजार रुपए दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक का अनुभव है कि लोग पैसे लेने से मना कर देते हैं। अस्पताल किसी को भर्ती करने से मना करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।किसी भी घायल के इलाज से निजी अस्पताल इनकार नहीं कर सकता। साथ ही अस्पताल पहुंचाने वाले से कोई पूछताछ नहीं होगी। इस पर सिर्फ दिल्ली सरकार ने काम किया और घायलों के मुफ्त इलाज की योजना बनाई। अब घायल के इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी, चाहे खर्च कितना ही क्यों न आए।
फ़रिश्ते दिल्ली के योजना अप्लाई कैसे करें-
How to Apply for Farishte Dilli Ke Yojana – जब भी कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल में लेकर आता है तो अस्पताल के द्वारा उस व्यक्ति का नाम उसका पता आदि जानकारी को डिपार्टमेंट द्वारा लिया जाता हैं। इस तरह अस्पताल द्वारा सरकार की मदद की जाती है, कि वे उस व्यक्ति तक प्रोत्साहन राशि को पहुंचाएं। इस योजना के लिए अलग से एप्लीकेशन देने का कोई प्रावधान नहीं है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना 2023 | आवेदन फॉर्म
दोस्तों, आशा करते हैं की आप को हमारा आर्टिकल “फ़रिश्ते दिल्ली के योजना 2023 (Farishte Dilli Ke Yojana)” पसंद आया होगा। तो इसे अपने जानने सभी वालों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछने हों। तो अपने सवाल नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओं की सबसे पहले अपडेट पाने के लिये हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-