Delhi Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2023 Online Application Form is now available on the official website. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना” की जानकारी देंगे। जैसे की आपको विदित होगा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार हमेशा से शिक्षा के विकास के लिए कई तरह के कदम उठाते आई है। यह कारण है कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल को दोबारा बहुमत से एक बड़ी जीत मिली है और वे एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए है। मुख्यमंत्री बनने के बाद, केजरीवाल सरकार का पहला बजट 23 मार्च को पेश किया गया। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब, व्यापार, विकलांग/ विधवा/ वृद्धा सभी के लिए बड़े ऐलान किये गए हैं।
Contents
दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2023 क्या है?
इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने शिक्षा को नयी ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देना है। योजना के तहत 9th से 12th क्लास में पढ़ रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। नीचे हम आपको Delhi Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana Application Form/ Check Scheme Eligibility List & Scholarship/ मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना पात्रता और छात्रवृत्ति राशि की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि दिल्ली सरकार ने राज्य में विद्यार्थियों के लिए “मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना” की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देना है। सरकार का इस योजना को शुरू करने का यही उद्देश है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा के प्रति उत्साहित हो, और अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजें। जिससे कमजोर वर्ग के लोगों पर फीस का अतिरिक्त भार नहीं होगा और बच्चे बिना परेशानी के अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें। नीचे हम आपको योजना का संक्षिप्त सारांश प्रदान कर रहे हैं।
Vidhyarthi Pratibha Yojana 2023 Delhi – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना (MVPY) |
कहाँ पर लॉन्च हुई | दिल्ली |
किसने घोषणा की | केजरीवाल सरकार ने |
लाभार्थी | 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी |
लाभ | 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति |
आवेदन प्रक्रिया | अभी शूरू नहीं हुई |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.edudel.nic.in/ |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार शिक्षा योजना |
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना दिल्ली की मुख्य विशेषताएं
Key Features of Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana Delhi – इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा स्तर को और दुरस्त करना है। दिल्ली सरकार का इस योजना को शुरू करने का यही उद्देश है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा के प्रति उत्साहित हो और अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजें।
- विद्यार्थी प्रतिभा योजना में बच्चों को आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे कमजोर वर्ग के लोगों पर फीस का अतिरिक्त भार नहीं होगा और बच्चे बिना परेशानी के अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें।
- सरकार ने ऐलान किया है कि 9वीं एवं 10वीं के छात्र जिन्होंने पिछली कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किये है, उन्हें उस साल 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इसके साथ ही 11वीं एवं 12वीं के जिन छात्रों के पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये होंगें, उन्हें 10 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई है।
- केजरीवाल सरकार से इस योजना के लिए 150 करोड़ रूपए का बजट तय किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस योजना का फायदा उठा सकें।
Eligibility Criteria for Delhi CM Vidhyarthi Pratibha Yojana
दिल्ली सीएम विद्यार्थी प्रतिभा योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंड का पालन करना होगा।
- योजना का लाभ उन्हीं छात्र/छात्राओं को मिलेगा, जो दिल्ली राज्य की सीमा में आते है।
- मुख्यमंत्री विधार्थी प्रतिभा योजना का लाभ उन्ही को मिलगा, जो अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग से आते है। SC/ST/OBC & Minority Category के अलावा इस योजना का लाभ किसी और वर्ग को नहीं दिया जायेगा।
- साथ ही लाभार्थी छात्र/छात्राएं निम्न आय वर्ग (LIG) के होने चाहिए।
Documents Required for Delhi Vidhyarthi Pratibha Yojana
- विद्यार्थी का पासपोर्ट-साइज फोटो (Passport-size Photo)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- मूल निवासी पत्र (Domicile Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- बैंक अकाउंट की जानकारी (Bank Account Details)
MVPY New Update – शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की पहल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2020-2021 के लिए 10,100 छात्रों का चयन किया गया है।
दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2023 आवेदन फॉर्म
Delhi Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2023 Application/ Registation Form – अभी फिलहाल दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे जुडी अभी कोई जानकारी सरकार द्वार साझा नहीं की गयी है, अभी बस योजना की घोषणा करी गयी है। आशा करते है की अप्रैल माह के अंत तक इस योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।
जैसे ही हमे कोई अन्य जानकारी मिलेगी, हम उसको इस पोर्टल में अपडेट कर देंगे। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर आते रहें। हम आपको यहाँ सभी सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी देते रहते हैं। धन्यवाद-
Skboss, new application start date