Delhi Jhuggi Jhopdi Awas Yojana 2023 Registration/ Application Form is now available on the official website at delhishulterboard.in. आज हम आपको इस आर्टिकल के दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना २०२३ की जानकारी प्रदान करेंगें। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अब आप JJ Bastis portal की सहायता से आसानी से करवा सकते हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने इस योजना से संबंधित कार्यभार संभाला है। २ वर्ष पहले इसी दिशा में विभाग द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली में झुग्गी कॉलोनियों की सूची 2023 भी देख सकते हैं।
Contents
दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2023
जो लोग दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं यह अवसर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस योजना में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले दिल्ली निवासियों को सरकार द्वारा पक्के घर प्राप्त करवाए जायेंगे। बहुत से लोग Delhi Jhuggi Jhopdi Scheme 2023 में अपना पंजीकरण करवा रहें हैं। जिसकी सहायता से वह भी पक्के मकान की सुविधा उठा पाएंगे। इसके लिए पहले आपको JJ Bastis registration process details को जानना होगा।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधर बोर्ड द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार अब तक लगभग 65749 झुग्गियां राज्य में हैं जिनकी एक सूची भी तैयार की गई है। इसके बाद, सब कुछ देखते हुए विभाग ने इन झुग्गी निवासियों को पक्का घर प्रदान करने की दिशा में कार्य आरम्भ कर दिया है। वहीं सभी जेजे क्लस्टर के लोगों को जिनका नाम मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में भी उपलब्ध है। कुल 156 लोगों को पक्के मकान दिए जा रहें हैं।
Mukhyamantri Jhuggi Jhopdi Yojana – Overview
योजना का नाम | दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2023 |
लॉन्च की गई | मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा |
सम्बंधित विभाग | दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड |
वित्तीय वर्ष | 2023-2024 |
उद्देश्य | झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले नागरिकों को पक्का घर प्रदान करना |
लाभार्थी | प्रदेश में झुग्गी झोपड़ियों के निवासी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
ऑफिसियल वेबसाइट | delhishelterboard.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
Delhi Jhuggi Jhopdi Awas Yojana 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने Delhi Jhuggi Jhopdi Awas Yojana का शुभ आरम्भ कर दिया है। ताकि प्रदेश में कच्चे घर अर्थात झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के पास भी पक्का मकान की सुविधा हो पाएं। इन नागरिकों को झुग्गी-झोपड़ियों में रहने की वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की यह योजना उनके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगी।
मुख्यतः इस योजना में इस वर्ष लगभग 65 हजार लोगों को घर प्राप्ति के लिए सर्टिफिकेट दिए गए हैं। जिसके अनुसार उन्हें जल्द ही दिल्ली झुग्गी झोपड़ी योजना के तहत एक पक्का घर दिया जाएगा। ताकि उन्हें भी जीवन-यापन में कोई दिक्कत न आए। कोई भी मौसम हो इन लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बहुत सी बिमारियों का शिकार भी हो जातें हैं।
Jhuggi Jhopdi Awas Yojana Online Form
दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2023-2024 के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं;
- दिल्ली सरकार द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए इस JJ आवास योजना को शुरू किया है।
- बहुत सी अन्य लोककल्याणकारी योजना का लाभ भी दिल्ली के नागरिकों के उत्थान के लिए शुरू की गयी है।
- नागरिकों की अगर बात करें तो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा।
- राशन कार्ड के तहत दिल्ली के नागरिकों को जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। और उनकी आय उतनी नहीं है, इसलिए उन्हें कम मूल्य में राशन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है।
- बहुत सी संस्थान ऐसी हैं जो गायब नागरिकों को कपड़े भी मुहैया करवाती हैं।
- वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत सी परियोजना बच्चों के लिए ले गई है, ताकि वह बिना किसी परेशानी की शिक्षा ग्रहण कर सकें।
- अंत में जरूरत है मकान की तो वह भी प्रदेश सरकार दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2023 के तहत प्रदान कर रही है।
- केजरीवाल सरकार का मुख्य लक्ष्य है की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के पास भी पक्का मकान हो ताकि बारिश हो या सर्दी, सभी मौसम में वो आसानी से रह सकें।
झुग्गी झोपड़ी आवास योजना का लाभ उठाने हेतु पात्रता शर्ते
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से अलग दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना से भी प्रदेश के नागरिकों को बहुत लाभ पहुँच रहा हैं। दोनों ही योजना दिल्ली प्रदेश के उत्थान के लिए बेहद जरुरी साबित हो रही हैं। योजना में दिए जाने वाले मकान पक्के फ्लैट होंगे, जिनके लिए झुग्गी झोपड़ी निवासियों को बहुत कम मूल्य देना होगा। सूत्रों के अनुसार ली जाने वाली कीमत केवल 31 हजार रूपये निर्धारित की है। जो की लाभकारी नागरिक किश्तों के जरिये सरकार को दे सकतें हैं।
दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना के लाभकारी कौन हैं;
- इस योजना के अनुसार आवेदन करने वाले नागरिक दिल्ली के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- वहीं इसमें वो लोग ही आवेदन कर सकतें हैं जो की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहें हैं।
- योजना के अंतर्गत इन निवासियों का नाम दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की सूची में उपलब्ध होना चाहिए।
- साथ ही साथ जिन निवासियों का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना के अनुसार सरकार की सूची में आया हैं उन्हें भी इसका लाभ मिल सकेगा।
- आवेदक की सालाना कमाई परिवार समेत गरीबी रेखा के अंतर्गत होनी अनिवार्य है।
Delhi JJA Yojana Registration – Required Documents
इस झुग्गी झोपडी आवास योजना में आवेदन करने हेतु लगने वाले दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है;
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- घर के मुखिया की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
- विभाग द्वारा दिया गया सर्वे का नंबर
दिल्ली झुग्गी झोपड़ी आवास योजना २०२३ में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको Mukhyamantri Jhuggi Jhopdi Awas Yojana 2023 के अंतर्गत जारी की गई लाभार्थी की सूची में अपना नाम देखना होगा।
- इसके साथ ही आपका नाम सूची के अनुसार है या नहीं यह जानने हेतु एक फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी प्रदान करके जान सकते हैं जैसे वोटर कार्ड नंबर, आधार नंबर या फिर राशन कार्ड नंबर।
- अब मुख्य पेज पर Login के विकल्प पर जा कर अपना Username और Password बनाएं।
- इस यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके पोर्टल में प्रवेश करें।
- योजना के नाम के अनुसार Registration लिंक होम पेज पर उपलब्ध है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- अब इस आवेदन फॉर्म में पूर्ण जानकारी सहित सभी जरूरी दस्तावेजों अपलोड करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
नोट – जल्दी ही आपको सम्बंधित विभाग द्वारा सुचना दी जाएगी ताकि आप भी अपना खुद का पक्का मकान प्राप्त कर सकें। इस प्रकार आप आसानी से Delhi Jhuggi Jhopdi Awas Yojana में अपना आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Shelter Portal Helpline Number
- झुग्गी झोपड़ी आवास योजना हेल्पलाइन नंबर
- रैन बसेरा कण्ट्रोल रूम => 14461 (टोल-फ्री)
- शिकायत/सुझाव – आश्रय गृहों के संबंध में => यहाँ क्लिक करें
- JJ Bastis Details => Click Here
दिल्ली सरकार की अन्य योजनाएं
- प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
- दिल्ली आवास अधिकार योजना में अनधिकृत कॉलोनियां
- दिल्ली रोजगार मेला 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- अस्थायी राशन कूपन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
- मुफ्त बिजली योजना (फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम) दिल्ली