Delhi e-District Portal Registration 2023: दिल्ली e-district पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगिन

Delhi e-District Portal Online Registration 2023 | दिल्ली ई-जिला पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण | Delhi e-District Online Portal Citizen Login | दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगिन प्रोसेस | e District Certificate Download

Delhi e-District Portal Registration In Hindi
Delhi e-District Portal Registration In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए “दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पंजीकरण” से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल में लेके आये हैं। “e-District Portal” की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा नागरिको को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। दिल्ली के लोगो को इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध किया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से तहसील में बनाये जाने वाले दस्तावेजों जैसे- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण आदि का आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से खुद ही कर सकते हैं। इसके लिए अब सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं है।

Contents

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

दिल्ली राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से e-District पोर्टल शुरू किया है। Delhi e-District Portal के द्वारा कोई भी घर बैठे, राजस्व विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन ही वेरीफाई कर सकता है। इस पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिये e-District, Government of Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद ही कोई भी नागरिक यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकता है। दिल्ली ई-जिला पोर्टल की अन्य जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (e-District Portal) क्या है?

Delhi e-District Portal या ई-जिला पोर्टल सरकार द्वारा संचालित एक वेबसाइट है, जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। राज्य सरकार के द्वारा संचालित इस e-District Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सभी सेवाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराना तथा विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी खत्म करना है।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली का उद्देश्य => जैसे की आप सभी जानते है कि सरकार द्वारा आरम्भ की गयी योजनाओ का और सेवाओं का लाभ उठाने के सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन सभी परेशनियो को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को आरम्भ किया गया है।

  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी सरकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सके।
  • देश के नागरिकों को सभी सेवाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराना है।
  • और विभागों के कार्यों में पारदर्शिता लाना है।
  • ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली के माध्यम से तहसील में बनाये जाने वाले दस्तावेजों जैसे जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण आदि का आवेदन Delhi e-District Portal पर ऑनलाइन माध्यम से खुद ही कर सकते हैं।

दिल्ली ई-जिला पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं-

Services available on Delhi e-District Portal – दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध विभागों के नाम निम्न प्रकार हैं | इन विभागों से सम्बंधित सेवाओं के लिये आप अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से आवेदन कर सकते हैं।

  1. DEPARTMENT OF REVENUE (राजस्व विभाग)
  2. DEPARTMENT OF SOCIAL WELFARE (समाजिक कल्याण विभाग)
  3. WOMEN & CHILD DEVELOPMENT DEPARTMENT (महिला और बाल विकास विभाग)
  4. DEPARTMENT OF FOOD & SUPPLY (खाद्य एवं आपूर्ति वितरण विभाग)
  5. DEPARTMENT OF WELFARE OF SC / ST (एससी / एसटी कल्याण विभाग)
  6. HIGHER EDUCATION (उच्च शिक्षा)
  7. LABOR DEPARTMENT (श्रम विभाग)
  8. BSES RAJDHAANI POWER LTD (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड)
  9. BSES YAMUNA POWER LTD (बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड)
  10. TATA POWER – DDL (टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड)
  11. DELHI JAL BOARD (दिल्ली जल बोर्ड)

इसे भी पढ़ें: CM Kejriwal Aapke Dwaar, दिल्ली सीएम शिकायत हेल्पलाइन नंबर

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज-

Documents Required for Delhi e-District Portal Registration – दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

स्थायी निवास प्रमाण पत्र आवेदक का आधार कार्ड पहचान पत्र
मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड पासपोर्ट-साइज फोटो

दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें-

Register Online at Delhi e-District Portal – दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सर्वप्रथम, आपको ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की Official Website पर जाना होगा।
  • Delhi e-District Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

E-DISTRICT Online PORTAL

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके सामने होम पेज खुल जायेगा, जैसा नीचे दिखाया गया है:

    Delhi e-District Online Portal
    Delhi e-District Online Portal
  • अब आपको “New User”  का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
Delhi e-District Portal Registration Form
Delhi e-District Portal Registration Form
  • इस पेज पर आपको Citizen Registration Form आ जायेगा। इसमें आपको सबसे पहले “डॉक्यूमेंट टाइप (Document Type)” सेलेक्ट करना होगा। इसमें दो ऑप्शन हैं- आधार कार्ड व वोटर पहचान पत्र।
  • इन दोनों में से किसी एक को चुनें और अपने “डॉक्यूमेंट का नंबर” भरना होगा। इसके बाद, आपको “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  • फिर आपके सामने पूरा फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, DOB, Gender, आवास का पता, संपर्क विवरण आदि भरनी होगी।
  • इसके बाद, रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको Access Code & Password  भेजा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद, “Continue to Register” के बटन पर क्लिक करके फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • Access Code डालने के बाद, आपके सामने रजिस्ट्रेशन एकनोलेजमेन्ट खुलेगा।

रजिस्ट्रेशन स्लिप में आपका User Name, DOB, Gender, Registration, Email ID आदि की जानकारी दिखाई देगी। आप इसे अपने पास सुरक्षित Save भी कर सकते हैं। अंत में आपके मोबाइल नंबर पर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड भी भेज दिया जाएगा। इस User ID & Password के माध्यम से ही पोर्टल पर ‘Login’ कर सकते हैं और इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

How to Login at Delhi e-District Portal/Website?

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा, जो निम्न प्रकार से हैं:

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको “Registerd Users Login”  का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Delhi e-District Portal Login
Delhi e-District Portal Login
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपके समाने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर “Citizen Login Form” खुल जायेगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको User Name & Password डालना होगा। जो आपको आपके फ़ोन व ईमेल पर आया होगा।
  • उससे आप आसानी से दिल्ली इ डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

How to Check Delhi e-District Portal Application Status?

  1. सवर्प्रथम आपको दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेब होमपेज पर आपको Track Your Application का ऑप्शन दिखाई देगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने नीचे दिए इमेज अनुसार अगला पेज खुल जाएगा।

    Delhi e-District Portal Status Online
    Delhi e-District Portal Status Online
  4. यहाँ पर आपको Select Department, Applied For, Enter Application No, Enter Applicant Name आदि भरना होगा।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद, आपको “Search” बटन पर क्लिक करना है।
  6. अंत में आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति (एप्लीकेशन स्टेटस) दिखाई देगा।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल गवर्नमेंट हेल्पलाइन नंबर-

Delhi e-District Portal Govt Helpline Number – यदि आप दिल्ली में रहते हैं और किसी प्रकार की समस्या है या आपको किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज करनी है तो आप नीचे दिए गये संपर्कों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।

हेल्पलाइन फोन नम्बर (011) 2393-5730 / 5731 / 5732
(011) 2393-5733 / 2393-5734
आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected]
ऑफिसियल वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in
महिला एवं बाल विकास विभाग (Women & Child Development Department) Phone No: 011-2338-7715 / 2307-0379
Email ID: [email protected]
उच्च शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Education) Phone No: 011-23930517 
Email ID: [email protected]
एससी / एसटी कल्याण विभाग (Department of Welfare of SC/ST) Phone No: 011-23392386
Email ID: [email protected]
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Department of Food & Supply) Phone No: 011-23378759
Email ID: [email protected]
Website: यहाँ क्लिक करें
श्रम विभाग (Labour Department) Phone No: 155-214 (Toll-Free)
Email ID: [email protected]
अन्य डिपार्टमेंट की सम्पर्क सूची यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की जानकारी 2023

प्रिय पाठकों, उम्मीद करते हैं की आपको हमारा आर्टिकल “दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पंजीकरण (Delhi E-District Portal Online Registration)” पसंद आया होगा, तो इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल जानने हो, तो हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो हम अवश्य ही आपकी सहायता करेंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-

 

2 thoughts on “Delhi e-District Portal Registration 2023: दिल्ली e-district पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगिन”

  1. Very very nice delhi edistrict portal
    Very good work delhi cm A kejriwal ji sir
    Aap ko bahut bahut badhai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top