
Chhattisgarh Kisan Karj Mafi Yojana 2020-: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में कांग्रेस की नयी सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। जैसे की कांग्रेस ने अपने चुनावी मैनोफेस्टो में दावा किया था। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में किसान कर्ज/ऋण माफी योजना का एलान किया। हालांकि, इस योजना पर मोहर आगामी कैबिनेट की बैठक में ही लगेगी। पर फिलहाल कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। विदित है की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपने चुनावी रैली में यह दावा किया था की “जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी, उस राज्य में 10 दिनों के अंदर सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।” इसी वादे के कारण कांग्रेस की सरकार तीनों राज्य क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में बन गयी।
अब सभी लोगों की निगाहें तीनों राज्य के किसानों के कर्ज माफी में अटकी हुई है। भाजपा सरकार के मंत्रियो का कहना की कर्ज माफी कोई समाधान नहीं है। अगर किसानों को सशक्त करना है तो उन्हें रोजगार के साधन मुहैया कराओ। वैसे कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क होता है। यह लोक-लुभावन वादा चाहे जितना सोच-समझकर किया गया हो। परन्तु इसे पूरा करना आसान नहीं है। एक तो दस दिन में कर्ज माफी की जटिल प्रक्रिया को अंजाम देना कठिन है और दूसरे छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वे पलक झपकते ही भारी-भरकम राशि का प्रबंध कर लें, जो किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) के लिए चाहिए। इस लेख में हम सभी पहलुओ का विस्तार से वर्णन करेंगे। कृपया अंत तक बने रहें।
Contents
छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी योजना का पूरा विवरण
Chhattisgarh Kisan Karj Mafi Yojana 2020 Details – कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अब इंतजार केवल इस बात का है कि वे अपने चुनावी वायदों को कैसे पूरा करते हैं? ऐसा इसलिए है, क्योंकि चुनाव जीतने से पहले कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आने के दस दिनों के अंदर उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
किसान कर्ज माफी योजना (Chhattisgarh Kisan Karj Mafi Yojana) की घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य में वैसी ही की गयी है जैसे अन्य मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में की है। इसके पहले और अन्य राज्यों में भी की जा चुकी है। इनमें भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं। जैसे की हम सब लोग जानते ही है की उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और पंजाब के किसान कर्ज माफी के बाद भी परेशानी से उबरे नहीं है।
छत्तीसगढ़ किसान ऋण मोचन योजना की विशेषताएं-
Features of CG Kisan Rin Mochan Yojana – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसान कर्ज माफी योजना की फाइल में हस्ताक्षर किये। छत्तीसगढ़ किसान ऋण मोचन योजना के मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से है।
- इस योजना के तहत, 16 लाख 65 हजार से ज्यादा किसानों का 6100 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ होगा।
- 30 नवंबर 2018 की स्थिति के अनुसार सहकारी बैंक व ग्रामीण बैंक में कृषकों के अल्पकालीन ऋण को माफ कर दिया जायेगा।
- कर्ज माफी योजना के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2017 तक किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा।
- राज्य में किसानों का 2 लाख रुपये तक का ही कर्ज माफ होगा।
- किसान ऋण मोचन योजना के अनुसार सिर्फ खेती के लिए उठाये कर्ज पर माफी मिलेगी।
- किसानों द्वारा ट्रैक्टर व कुआं सहित अन्य उपकरणों के लिए लिया कर्ज माफी के दायरे में नहीं आएगा।
- इसमें भी यदि किसान ने दो या तीन बैंक से कर्ज ले रखा है, तो सिर्फ सहकारी बैंक का कर्ज माफ होगा।
Chhattisgarh Kisan Karj Mafi Yojana (New Update)-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्ज माफी (Loan Waiver) किसानों के आर्थिक तथा सामाजिक उन्नयन तथा सशक्तीकरण में मददगार होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की राहुल गांधी के वायदे के मुताबिक, सरकार ने शपथ लेने के बाद धान की खरीदी दर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल करने का भी निर्णय किया है।

मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना (MP Kisan Karz Mafi Yojna) के बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करे।
इसे भी पढ़ें: CREDA – सौर सुजला योजना छत्तीसगढ़ | आवेदन फॉर्म PDF
kondagaon
छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी योजना के तहत राज्य के 16 लाख से ज्यादा किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों का संपूर्ण रूप से कर्ज माफ कर दिया जाएगा, जिन्होंने खेती/कृषि हेतु ऋण लिया था।
इसके अलावा, जिस भी किसान ने किसी ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था। उसे भी राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत शामिल करेगी। इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत किसानों का 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ किया जायेगा।
धन्यवाद
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कृत बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए कृषि ऋण माफ होगा कि नहीं …….
हाल ही में एक सूचना आया था कि राष्ट्रीय कृत बैंकों से लिए गए कृषि ऋण माफ होगा यह कब तक होगा ….