
Check Name in Voter List-Matdata Suchi: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएँगे कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन मतदाता सूची देख सकते हो। अगर आप भी वोटर लिस्ट में अपने नाम की जाँच करना चाहते हो, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। हमने आपको अपनी पिछली पोस्ट में सीईओ दिल्ली वोटर लिस्ट के बारे में बताया था। इस पोस्ट में हम आपको NVSP Voter List में अपने नाम की जाँच करने की विधि बताएँगे। जैसे की आपको विदित होगा कि अगले महीने से देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने जा रहे हैं।
Contents
वोटर लिस्ट 2023 ऑनलाइन ऐसे चेक करें
अगर आप भी इस इलेक्शन में अपना बहमूल्य वोट देना चाहते हैं। तो आपको पहले अपने नाम कि जाँच करनी होगी कि आपका नाम सम्बंधित विधान-सभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं। ऐसे में यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक है तो आपका नाम मतदाता सूची में जरूर होना चाहिए। अगर आप ये देखना चाहते है कि आपका नाम या आपके किसी फैमिली मेंबर का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए। यहाँ आपको Voter List-Matdata Suchi में ऑनलाइन नाम चेक करने की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। कृपया अंत तक बने रहें।
मतदाता सूची और वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढे-
Search Your Name in Voter List-Matdata Suchi – वैसे मतदाता सूची में नाम देखने के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद है। जैसे कि मोबाइल फ़ोन में ढेर सारे Android Apps उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से हम बहुत आसानी से वोटर लिस्ट में ऑनलाइन अपना नाम सर्च कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्प्स के अलावा भी बहुत सारे ऑप्शन हैं। सबसे आसान तरीका है NVSP Service Portal, जिसके माध्यम से सभी नागरिक विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। इसमें आप चेक कर सकते है कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, और यदि है तो कहाँ है? यानि किस पार्ट नंबर/ब्लॉक पर है। आपके विवरण में कोई गलती तो नही इत्यादि। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
NVSP Offical Website: https://www.nvsp.in/
वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कैसे करते है?
How to Check Voter List-Matdata Suchi Online – इसके लिए सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है। फिर उसके बाद, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
Election Commission of India Portal

- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, ECI Portal की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाएगी।
- यहाँ आपको सभी राज्यों की लिस्ट दिख जाएगी।
- अब आपको जिस राज्य के मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ़ना है उसका चयन कीजिये।
- इसके बाद मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए जरुरी विवरण भरे। जैसे कि जिला, विधानसभा, नाम, हाउस नंबर, या एपिक नंबर जो भी पता हो उसे निर्धारित बॉक्स में भरे। उसके बाद कॅप्टचा कोड भरकर सर्च कीजिये।
- इस तरह से हम अपना नाम Voter List-Matdata Suchi में चेक कर सकते है। यहाँ आपको जो भी ऑप्शन सुविधाजनक लगे उसका चयन करके नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में आसानी से देख सकते है।
वोटर हेल्पलाइन एंड्राइड एप्प के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सर्च करे-
Search Name in Electoral Roll via Voter Helpline Android App – सबसे पहले आपको Google Play Store में जाकर एक एप्लीकेशन इनस्टॉल करना होगा। वैसे तो गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे Apps है। लेकिन आपको बेस्ट रिजल्ट यानि वोटर लिस्ट की सही जानकारी केवल भारत चुनाव आयोग की Mobile App में ही मिलेगी। तो चलिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में Voter List Online एप्प डाउनलोड कर लीजिये। फिर हम आपको बताएँगे कि इसके द्वारा Voter List-Matdata Suchi में अपना नाम कैसे देखे?

- इस एप्प को डाउनलोड करने के बाद, इसे ओपन कीजिये।
- इसमें आपको सभी राज्य के नाम मिलेंगे। अब अपने सम्बंधित राज्य का चयन करके आगे बढ़े।
- Voter Helpline App के माध्यम से आप बहुत आसानी से मतदाताओं की जानकारी ले सकते है।
- ये तब और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब हमारे पास वोटर आईडी कार्ड ना हो और इसे बनवाने के लिए हमसे डिटेल पूछा जाये।
अगर आप पूरी वोटर लिस्ट को डाउनलोड करना चाहते है, तो आप इसे यहाँ से आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हो। इस ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप्प के द्वारा Voter List-Matdata Suchi में नाम आसानी से चेक किया जा सकता है।
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल का संपर्क विवरण-
Contact Details of NVSP Service Portal – पोर्टल पर किसी भी अन्य तकनीकी प्रतिक्रिया या मुद्दों के लिए, कृपया अपनी प्रतिक्रिया ईसीआई तकनीकी सहायता को भेजें।
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: – 1800-111-950
- ईसीआई आधिकारिक वेबसाइट: – https://eci.gov.in
यह भी पढ़ें: सीईओ दिल्ली अंतिम मतदाता सूची 2023 (Download CEO Delhi Voter List PDF), NVSP Portal के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करें (Voter Id Card Online Registration) & अंतिम मतदाता सूची 2023 राज्य-वार देखें (Check Your Name In Final Voter List State-Wise).
Mujhe name dekhana hai