असंगठित श्रमिक पंजीयन | CG Shramik Card Online Panjiyan | छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल | छत्तीसगढ़ श्रम विभाग | छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की योजनाएं | असंगठित कर्मकार पंजीयन के लाभ | छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग योजना | श्रम विभाग नवीनीकरण छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीयन | सीजी मजदूर कार्ड ऑनलाइन पंजीयन

CG Shramik Labour Card Online Registration 2023-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक (मजदूर) कार्ड ऑनलाइन पंजीयन” की जानकारी देंगे। यदि आप एक श्रमिक हैं और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं तो आपको सभी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए “श्रमिक कार्ड” बनवाना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आपके लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में Shramik Card सबसे जरुरी दस्तावेज है। श्रमिक कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए पंजीयन करना होगा। जिसके बाद ही आप सीजी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हो।
Contents
छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन CG 2023
श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की स्थिति की जाँच के लिए के लिए आपको श्रम विभाग की आधिकारिक पोर्टल में जाना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये “CG Shramik Card” बनाकर आप कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। नीचे हम आपको छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीयन, पात्रता लिस्ट, स्टेटस, आवश्यक दस्तावेज, मजदूर लेबर आईडी कार्ड पोर्टल (CG Shramik Card Online Panjiyan, Eligibility List, Status, Labour ID Card Portal) की सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड (Labour Card) क्या है?
What is CG Shramik Card – श्रमिक कार्ड किसी राज्य के श्रम विभाग के द्वारा जारी किया गया एक प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिससे श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की पहचान की जाती हैं और उसके अनुसार उनके शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक सुखों की रक्षा की जाती है। सीजी श्रमिक कार्ड की मदद से व्यक्ति सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है।
Latest Update – कोरोना वायरस (COVID-19) ने पुरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रोजमर्रा पैसा कमाने वालों को पैसा नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए सरकार ने गरीबों को मुफ्त में अनाज देने का एलान किया है। लेकिन यह अनाज सिर्फ उन्हें मिलेगा, जिसके पास राशन कार्ड है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जो लोग इसे बनवाने के लिए बहुत प्रयास कर रहे है। जो लोग राशन कार्ड बनवाना चाहते है, उनके पास श्रमिक कार्ड होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ सरकार ने यह गाइडलाइन जारी की है। अतः जिसको भी राशन कार्ड बनवाना है, वो पहले CG Shramik Card बनवा ले।
Highlights for CG Shramik Card (Labour Card) 2023-
योजना का योजना | छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड |
लाभार्थी | राज्य के मूल निवासी श्रमिक/मजदूर |
लाभ | आर्थिक मदद/छात्रवृत्ति |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑफलाइन / ऑनलाइन आवेदन |
हेल्पलाइन नंबर | (0771) 2971-061/062/063 |
संबंधित विभाग | छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग |
अधिकारी वेबसाइट | https://cglabour.nic.in |
आर्टिकल श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
सीजी श्रमिक/मजदूर कार्ड के लाभ क्या है?
Benefits of CG Shramik Card – श्रमिक कार्ड का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे लाभार्थी को सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ बड़ी आसानी से मिल सकते है। इन योजनाओं में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना, भगिनी प्रसूति योजना, मिनीमाता कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, विश्वकर्मा मृत्यु आर्थिक सहायता योजना, एवं सिलाई मशीन सहायता योजना आदि का लाभ शामिल है।
ये श्रमिक कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जो कि कोई भी छोटा-मोटा कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं आदि कोई भी हो सकते हैं। उदाहरण के लिए ये कपड़े धोने का कार्य करने वाले, दर्जी, नाई, मोची, रिक्शा चलाने वाले, सफाई करने वाले, सब्जी फल-फूल आदि बेचने वाले, माली, चाय ठेला लगाने वाले, फेरी वाले, पशुपालन का कार्य करने वाले एवं दुकानों में कार्य करने वाले मजदूर आदि कोई भी हो सकते हैं। ये सभी श्रमिक कार्ड के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Chhattisgarh Labour/CG Shramik Card हेतु पात्रता शर्ते-
छत्तीसगढ़ श्रम कार्ड के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड का होना आवश्यक है।
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक का नाम पंजीकरण लिस्ट में होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की होनी चाहिए।
- साथ ही आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
- श्रमिक कार्ड बनाने के लिए तय की गयी सालाना आय सीमा से अधिक आय नहीं होनी चाहिए।
श्रमिक कार्ड पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज सूची-
Required Documents for CG Shramik Card – श्रमिक कार्ड पंजीयन हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगा:
- पासपोर्ट-साइज़ फोटोग्राफ
- पहचान प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आवासीय एवं पते का प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र (तहसील या सरपंच या सचिव से) आदि।
इसे भी पढ़ें: जन-धन बैंक खातों में पीएम कोरोना सहायता के तहत 1500 रुपये
छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया-
CG Shramik Card 2023 Online Registration Process – सबसे पहले लाभार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य के श्रम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/ में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
- इसके बाद, आपको यहाँ ‘असंगठित कर्मकार मंडल’ का एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। जिसके बाद, बाएँ ओर एक बॉक्स दिखाई देगा वहां से ‘असंगठित श्रमिक पंजीयन’ पर क्लिक करते हुए ‘आवेदन करें’ की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले वेब पृष्ठ में आपको छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत पंजीयन के लिए पात्रता की जानकारी प्रदर्शित होगी।
- इसके साथ ही वे सभी असंगठित कर्मकार की सूची भी प्रदर्शित होगी, जिसमें से लाभार्थी किसी एक कार्य में कार्यरत हैं। इसे ध्यान से पढ़ें और ‘आगे बढ़े’ वाली बटन पर क्लिक कर दें।
- अब यहां आपको सामने ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म खुल जायेगा, जोकि 3 भागों में होगा।

-
- प्रथम भाग में – आपको कुछ व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पहचान, बैंक की जानकारी एवं पते से संबंधित जानकारी पूछी जाएगी, जिसे भरकर नीचे ‘सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक कर दें।
- दूसरे भाग में – एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जहां आपको अपने नॉमिनी की जानकारी देनी होती हैं। आप एक से ज्यादा लोगों को भी नॉमिनी बना सकते हैं। फिर ‘सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक कर दे।
- तीसरे भाग में – आपके सामने फॉर्म का अगला भाग खुलेगा, जिसमे आपको मांगें जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करने की आवश्यकता होगा और साथ ही कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
सीजी मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृत्यु योजना 2023
फिर से ‘सुरक्षित करें’ बटन कर क्लिक कर दे। अंत में आपके सामने सभी जानकारी को एक बार जांचने के लिए कहा जायेगा और फिर यह करने के बाद ‘स्थाई रूप से सुरक्षित करें’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह से लाभार्थी का छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के तहत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके सामने आपका पंजीयन का क्रमांक प्रदर्शित हो जायेगा। जिसे आप श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर देने के बाद, श्रमिक कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि CG Shramik Card बनने में कुछ समय लग सकता है।
CG Shramik Card ऑनलाइन पंजीयन की स्थिति देखें:
Check Labour Card Online Status – श्रमिक कार्ड पंजीयन की स्थिति की जाँच के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/BOCW/BOCHome.aspx पर जाना होगा।
- यहाँ आपको ‘असंगठित कर्मकार मंडल’ के विकल्प पर जाना है और वहां से बाएँ ओर दिए हुए विकल्प में से ‘असंगठित श्रमिक पंजीयन’ को ओपन करते हुए ‘पंजीयन की स्थिति देखें’ लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर एक अन्य वेब पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपने जिले के नाम का चयन करना होगा।
- यह दिए गए बॉक्स में अपना पंजीयन क्रमांक नंबर दर्ज करें। फिर अंत में ‘खोजे’ बटन पर क्लिक कर दे।
- श्रमिक कार्ड पंजीयन की स्थिति की जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
- इस तरह से आप छत्तीसगढ़ के श्रमिक श्रमिक कार्ड बनवा कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यह दस्तावेज आपके लिए एक पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग हो सकता है।
श्रमिक कार्ड के फायदे 2023 CG:
छत्तीसगढ़ श्रमिक/मजदूर कार्ड के कई फायदे हैं, जो कि उन्हें सरकार द्वारा श्रम कार्ड बनाने के बाद मिलेंगे। जिससे श्रमिकों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। CG Shramik Card के अंतर्गत श्रमिक को निम्नलिखित योजनाओं का फायदा मिलेगा।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
- मुख्यमंत्री बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना
- भगिनी प्रसूति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता
- मिनीमाता कन्या विवाह योजना
- मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना
- नवनिहाल छात्रवृत्ति योजना
- विश्वकर्मा मृत्यु आर्थिक सहायता योजना
- सिलाई मशीन सहायता योजना, आदि
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्रमिक अन्न सहायता योजना की जानकारी
Gujarat (rajkot) se chhattisgarh ke liye train kab chalegi
Agar kisi Karan se rajistesion nirst ho Jaye to ky kare.
Nice information