पिंक ऑटो सेवा योजना गुजरात | पिंक ऑटो बुकिंग ऑनलाइन | पिंक ऑटो बुक ऐप डाउनलोड | सूरत पिंक ऑटो फ़ोन नंबर | Pink Auto Seva Yojana Gujrat | Pink Auto Service Scheme Surat | Pink Auto Booking Online | Pink Auto Seva Helpline Number | Pink Auto Phone App
मेरे माताओं एवं बहनों आप लोगों के लिए गुजरात सरकार एक खुशखबरी लेकर आयी हैं। गुजरात राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने “पिंक ऑटो सेवा योजना (Pink Auto Seva Yojana)” को शुरू किया हैं। इस योजना को गुजरात में 2 जुलाई, 2017 से लागू किया गया हैं। सूरत नगर निगम (Surat Municipal Corporation) ने रविवार को एक पिंक ऑटो सेवा लांच की है, यह सेवा केवल शहर में महिला यात्रियों के लिए काम करेगी।
“पिंक ऑटो सेवा योजना (Pink Auto Seva Yojana)” के तहत महिलाओं की पहचान करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा, तथा बैंक से लोन लेकर ऑटोरिक्शा खरीदने में महिलाओं की मदद की जाएगी, ताकि वे अपना जीवन यापन करने के लिए कमाई कर सकें। यह योजना शहर में केवल महिला यात्रियों के लिए काम करेगी। गुजरात राज्य के शहरी समुदाय विकास विभाग के प्रमुख व सहायक आयुक्त (Chief and Assistant Commissioner of Urban Community Development Department) गायत्री जरीवाला ने इस योजना के बारे में बताया कि हमारे पास 70 महिलाओं का एक बैच है और उनमें से 15 महिलाएं काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन महिलाओं के पास लाइसेंस (License) है तथा उन्हें स्कूल से छात्राओं को लाने और भेजने का काम शुरू करने को कहा गया हैं।
राज्य की महिलाएं इस काम को करके आसानी से पैसे कमा सकती हैं और बैंक का लोन चुका सकती हैं,और इसके साथ ही कुछ पैसे जमा भी कर सकती हैं। जैसा कि आप लोग जानते हो हर दिन अलग-अलग शहरों में महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की खबरें सुनने को मिलती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने “पिंक ऑटो सेवा योजना (Pink Auto Seva Yojana)” को शुरू किया हैं। इससे ना केवल महिलाए अब आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि उनकी सुरक्षा को भी सुनिश्चित होगी।
इस योजना के शुरू होने से गुजरात की महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। जिनका विवरण नीचे किया गया हैं।
- “पिंक ऑटो सेवा योजना (Pink Auto Seva Yojana)” के शुरू होने से महिला यात्रियों को सुविधा प्रदान होगी।
- राज्य की महिलायें खुद आत्मनिर्भर हो जाएगी, उन्हें अब किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- इस ऑटो सेवा योजना से अब महिलायें अपना जीवन यापन कर सकेगी।
- इस योजना के शुरू होने से महिलाओं की शक्ति में वृद्धि होगी।
- महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- गुजरात की महिलाओं के लिए प्रदेश में ऑटो खरीदना बहुत ही आसान हैं।
- “पिंक ऑटो सेवा योजना (Pink Auto Seva Yojana)” के तहत महिला चालकों को ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) से 07 प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाने की पेशकश की है।
- केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रत्येक महिला चालक को वाहन खरीदने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 84,000 हजार रूपये का लोन (Loan) प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना अंतर्गत 15 महिलाएं शहर में ऑटो रिक्शा चलाकर महीने में 18,000 हजार रूपये कमा सकती हैं।