बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 – Bihar Ration Card List, ग्राम पंचायत राशन कार्ड बीपीएल सूची

Bihar Ration Card List 2023 New! Check Rashan Card Status online on the official website at fcs.bihar.nic.in. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस लेख में आपको बिहार राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी हिंदी में मिल जाएगी। जैसे कि ऑनलाइन राशन कार्ड स्थिति, ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। Bihar Ration Card एक अधिकारिक बहु उद्देश्यीय दस्तावेज है, किन्तु मुख्य रूप से बिहार राशन कार्ड का उपयोग कार्ड-धारक राज्य सरकारों से सब्सिडाइज्ड रेट पर खाद्य वस्तुयें जैसे अनाज, केरोसीन, दाल आदि प्राप्त करने में करते हैं। बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें, यह कितने प्रकार के होते हैं और साथ ही इसके लाभ जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

Contents

Bihar Ration Card List 2023

बिहार राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) कुछ जरूरतों जैसे अनाज, खाद्य उत्पाद, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल आदि प्रदान करती है। ये खाद्य वस्तुएं सब्सिडाइज्ड रेट पर राशन कार्ड धारकों के परिवार को प्रदान की जाती है। यह सब राशन कार्ड के माध्यम से किया जाता है। इसके अलावा, राशन कार्ड का उपयोग पहचान दस्तावेज के रूप में अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने में भी किया जा सकता है। जिनके पास अन्त्योदय अन्ना योजना कार्ड है उन्हें किसी भी सरकारी कामों में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है और साथ ही उनके बच्चे इससे स्कूलों में छात्रवृत्ति भी प्राप्त करते हैं। यदि वे बेरोजगार हैं तो उन्हें रोजगार दिलवाने में भी सहायता की जाती है।

यहाँ हम आपको जन वितरण प्रणाली बिहार लिस्ट 2023/ Rashan Card List Bihar Download and fcs.bihar.nic.in Ration Card List – बिहार राशन कार्ड जिलेवार बीपीएल सूची प्रदान कर रहे हैं। कृपया आगे पढ़ना जारी रखें।

ePDS Bihar Ration Card List In Hindi

बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 ग्राम पंचायत सूची

Search Your Name In Bihar Ration Card List (District-Wise) – जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि बिहार में गरीब हो या अमीर सभी श्रेणी के लोगों के लिए राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाते हैं। इसके अनुसार बिहार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) कुछ जरूरतों जैसे अनाज, खाद्य उत्पाद, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल आदि लोगों को प्रदान करती है। ये खाद्य वस्तुएं सब्सिडाइज्ड रेट (Subsidized Rate) पर राशन कार्ड-धारकों के परिवार को प्रदान की जाती है।

योजना का नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट
सम्बंधित विभाग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (ePDS Bihar)
नवीनतम वर्ष 2023-2024
उद्देश्य राज्य के गरीब एवं बीपीएल लोगों को सब्सिडी दर में खाद्यान उपलब्ध कराना
लाभार्थी सभी राशन कार्ड धारक
आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/
http://sfc.bihar.gov.in/
Ration Card New Rules 2023 Check

Bihar Ration Card New List (Latest Update)

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने COVID-19 के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए राज्य के लगभग 10 लाख राशन कार्डधारको को एक-एक हजार रुपये के साथ 3 महीने तक मुफ्त राशन प्रदान करने की घोषणा करी है। सरकार द्वारा यह धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। जिससे राशन कार्ड होल्डर जीवन-यापन करने हेतु खाद्य सामग्री खरीद सके। राज्य के सभी लाभार्थी ePDS की आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान की सूची और स्थिति की जांच कर सकते हैं।

बिहार राज्य में निम्न प्रकार के राशन कार्ड होते हैं

  1. APL Card गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले लोगों के लिए => यह राशन कार्ड गरीबी रेखा के ऊपर आने वाले लोगों के लिए है। यानि बिहार का कोई भी नागरिक इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हैं फिर चाहे वह अमीर ही क्यों न हो। यह एपीएल कार्ड केसरिया रंग का होता है और इस कार्ड के लिए आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  2. BPL Card गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों के लिए => यह राशन कार्ड उन लोगों के लिए जारी किया जाता है। जोकि गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और उनकी वार्षिक आय 10,000 रूपये से नीचे होती है। यह राशन कार्ड गुलाबी या लाल रंग में उपलब्ध होते हैं।
  3. AAY Card अन्त्योदय अन्ना योजना कार्ड => यह राशन कार्ड आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनाये जाते हैं। वे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और यहाँ तक कि उनकी सालाना आय भी निश्चित नहीं है या फिर वे बेरोजगार हैं। उन लोगों को यह अन्त्योदय अन्ना योजना कार्ड यानि AAY Card प्रदान किये जाते हैं। यह कार्ड पीले रंग का होता है।

Bihar Ration Card के लिए पात्रता/ योग्यता शर्तें

राज्य में बिहार राशन कार्ड के तहत आवेदन करने के लिए उमीदवार को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा है।

  • आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए। इसका लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों के लिए है।
  • यदि किसी जोड़े की बिहार में हाल ही में शादी हुई हो तो वे अपने लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर किसी का Rashan Card पहले से जब्त कर लिया गया हो, तो वे नये राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
  • इसके साथ ही बिहार राशन कार्ड के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
बिहार राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):
परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज़ फोटो आवेदक का पहचान पत्र
पते का प्रमाण (वोटर आईडी/आधार कार्ड) आय प्रमाण पत्र

नए राशन कार्ड बिहार हेतु आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया

Bihar Ration Card List में अपना नाम शामिल करने या आवेदन करने के दो तरीके है i.e. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड। यहाँ हम दोनों ही आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

(1st) ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें => सबसे पहले आवेदकों को बिहार राज्य के खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम (Bihar ePDS) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित हैं:

APPLY ONLINE for BIHAR RATION CARD

Bihar-ePDS-Portal
  1. ऑफिसियल वेबसाइट में पहुँचने के बाद, आवेदकों को राशन कार्ड हेतु आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने स्क्रीन पर बिहार राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  3. इसमें आपको सभी उचित जानकारी भरनी होगी।
  4. इस आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद, आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को इसमें अपलोड करना होगा।
  5. अंत में बिहार राशन कार्ड आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दें।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, आपके सामने Acknowledgement Number प्रदर्शित होगा। जिसे आप भविष्य के लिए संभाल के रखें। इस नंबर के मदद से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हो।

Bihar Ration Card Offline Application Procedure

(2nd) ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया => बिहार राशन कार्ड के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदकों को अपने निकटतम सर्किल कार्यालय या एसडीओ कार्यालय में जाना होगा। वहां से उन्हें राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जायेगा।

Download: ePDS Bihar Ration Card Application Form PDF

  • आवेदन फॉर्म मिलने के बाद, उसे ध्यान से भरें और आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी इसके संलग्न अटैच करें।
  • अंत में इसे उसी कार्यालय (Cricle Office) में जमा कर दें।
  • पंजीकरण फॉर्म जमा करने के बाद, आपको कार्यालय से ही एक Acknowledgement Number प्राप्त होगा।
  • जोकि राशन कार्ड का स्टेटस देखने के लिए काम आयेगा।

नोट – ध्यान दे!!! बिहार राशन कार्ड आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा इसका सत्यापन किया जायेगा। उसके बाद, आवेदन की तारीख से लेकर 15 दिनों के अंदर Bihar Ration Card आपके घर पहुँच जाएगा।

बिहार राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

How To Check Your Name In Bihar Ration Card List – बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आवेदकों को सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, लिंक नीचे दिया गया है:

CHECK BIHAR RATION CARD DETAILS

ePDS-Portal-Check-Bihar-Ration-Card-List
  • ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद, ePDS Bihar Ration Card List का पोर्टल खुल जाएगा।
  • बिहार खाद्य एवं आपूर्ति निगम पोर्टल में एक हरे रंग का बॉक्स होगा, जिसमे ‘Conusmer Info’ लिखा हुआ होगा।
  • इस बॉक्स के अंदर कुछ विकल्प मौजूद होंगे, यहां आपको राशन कार्ड डिटेल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर यहाँ आपके सामने जिले की सूची खुलेगी। आप उसमे अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, तहसील की सूची आएगी। उसमे से आप अपनी तहसील का नाम चुने।
  • इसी तरह से आपकी स्क्रीन पर उचित मूल्य की दुकानों के नाम आएंगे। आप उसमे से अपने पास की दुकान के नाम का चयन कर उसके एफपीएस आईडी पर क्लिक करें।

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने सभी लाभार्थी जोकि अपने-अपने परिवार के मुखिया है उनके नामों की सूची प्रदर्शित होगी। इसमें आप अपने परिवार के मुखिया का नाम देखें, उसके सामने ही उनका Bihar Ration Card Number (ePDS District-Wise Details) प्रदर्शित होगा उस नंबर पर क्लिक करें। बिहार राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने राशन कार्ड एवं उससे जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। अगर आप चाहे तो इसका प्रिंट-आउट भी निकाल सकते हैं।

जिलेवार राशन कार्ड बिहार की स्थिति देखें

District-Wise Ration Card Bihar Status
जिला का नाम PHH AAY कुल लाभार्थी
अरवल 80721 17576 98297
औरंगाबाद 262,454 54,583 317,037
अररिया 497,037 74,327 571,364
बेगूसराय 457,293 72638 529,931
भागलपुर 440,249 54,774 495,023
बांका 320,309 34,121 354,430
भाजपुर 304,519 65,788 370,307
बक्सर 151,177 30,483 181,660
दरभंगा 735,926 92,519 832,045
गया 453,226 87,788 540,240
गोपालगंज 253,523 62,209 315,732
जमुई 226,549 48,585 375,134
जहानाबाद 122,057 23864 145,921
कटिहार 518,766 53,413 572,179
खगरिया 288,949 47,382 336,331
किशनगंज 253,747 65,365 319,112
कैमूर 135,820 42,739 178,559
लकशिसरै 115,097 16,012 131,109
मधेपुरा 326,359 40,221 366,616
मधुबनी 663040 153849 816,889
मुंगेर 176,779 39153 215,932
मुजफ्फरपुर 696593 140466 837,059
नालंदा 355,557 85,804 441,361
नवादा 247,399 45410 292,809
पटना 779867 120704 900,571
पूर्णिया 542,434 63,044 605,478
पश्चिम चंपारण 572721 115853 688574
पूरब चंपारण 718030 141478 859508
रोहतास 292,439 52,026 344,465
सहरसा 301,815 39,090 340,905
समस्तीपुर 657,621 106,222 763,843
सरन 398,697 100,312 499,009
शेकीखपुरा 68,459 11,129 79,588
शिवहर 127,882 13,410 141,292
सीतामढ़ी 598,807 75,674 674,481
सिवान 376,310 53,745 430,055
सुपौल 380,404 52,751 433,155
वैशाली 489,344 84,805 574,149
कुल 14,391,018 2,479,312 16,870,330

Bihar ePDS Portal (Food & Supply Dept, Bihar Govt)

अगर आपको आधिकारिक वेबसाइट में बिहार राशन कार्ड सूची (Bihar Ration Card List) देखने में दिक्कत आ रही है। तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हो। या फिर आप अपनी शिकायत “Submit Grievance” में दर्ज करा सकते हो। जिसके बाद, आप आसानी से अपने शिकायत का स्टेटस (Status) भी देख सकते हो।

राशन कार्ड कंप्लेंट हेल्पलाइन ऑनलाइन बिहार

Ration Card Complaint Helpline Online Bihar – खाद्ययान्न वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत/ आवश्यक सूचना हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के मोबाइल नंबर एवं कंट्रोल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी
का मोबाइल नंबर
अनुमंडल स्तरीय
Covid-19 कंट्रोल रूम
पटना सदर 9473191200 0612-2219053
दानापुर 9473191201 0615-2242305
पटना सिटी 9473191202 0612-2631813
बाढ़ 9473191204 0613-2242305
मसौढ़ी 9473191203 0612-2434246
पालीगंज 9955235666 06135-277375

बिहार राशन कार्ड शिकायत की स्थिति की जांच करें

यदि आपने बिहार राशन कार्ड से संबंधित कोई शिकायत दर्ज की है और अब आप शिकायत की स्थिति की जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा, जो निम्न प्रकार से है –

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य के खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “Consumer Info” के तहत Know Grievance Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा, जैसा नीचे दर्शाया गया है:
  • यहां आपको “Grievance Registration ID” को दर्ज कर “Get status” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति दिख जाएगी। इस प्रकार आप आसानी से अपनी शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते हैं –

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करें और राशन कार्ड नं चेक करें

यहां हम Bihar Ration Card List Download करने व राशन कार्ड नंबर चेक करने की प्रक्रिया साझा कर रहें हैं-

  1. बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करने व Bihar Ration Card Number Check करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आपको होम पेज पर “RCMS Report” के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जैसा नीचे दिखाया गया है:
  3. क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा। चयन करने के बाद आपको “Show” पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद, आपके सामने राशन कार्ड की श्रेणी-वार संख्या दिखाई देगी।
  5. अब यहां आपने शहरी या ग्रामीण से संबंधित विकल्प का चयन करना होगा।
  6. चयन करते ही आपके सामने एक पेज और खुल जायेगा। जहां आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
  7. इसके बाद आपको अपनी पंचायत फिर गांव का चयन करना होगा।
  8. गांव का चयन करते ही आपके सामने सभी राशन कार्डों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां से आप राशन कार्ड धारक का नाम खोजें और संबंधित राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें।
  9. क्लिक करते ही आपके सामने आपका राशन कार्ड खुल जायेगा। अब आप अपने राशन कार्ड को आसानी से प्रिंट कर सकते हैं-

ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई डिटेल देखें

यदि आप Bihar Ration Card Black Listed Employee Details देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।

BLACK LISTED EMPLOYEE DETAILS

  • यहाँ क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “Blacklisted Employes Report” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करते ही आपके सामने ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई डिटेल दिख जाएगी।

बिहार राशन कार्ड ई चालान डाउनलोड करें

यदि आप ई चालान डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य के खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको “Dealer Services” के अंतर्गत “Download E-Challan” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है –
    ePDS Bihar Ration Card List In Hindi
  • इस फॉर्म में आपको यूनीक रेफरेंस नंबर या फिर जिला, ब्लाक, पंचायत, मंथ, ईयर तथा स्कीम दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Search” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Bihar Ration Card List & Download e-Challan खुल जायेगा। इसके बाद, आप आसानी से ई चालान डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर करें

यहां हम आपको बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। Bihar Ration card list में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  1. सबसे पहले आप ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  2. यहां होम पेज पर आपको “सर्विस” टैब के तहत Register your mobile number पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने ऊपर चित्रानुसार फॉर्म खुल जायेगा।
  4. यहां आपको अपना जिला, ब्लाक, एफपी शॉप, कस्टमर का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने होंगे।
  5. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Register” पर क्लिक करना होगा।
  6. इसी के साथ आपका मोबाइल नंबर बिहार राशन कार्ड में रजिस्टर हो जायेगा।

बिहार राशन कार्ड रिपोर्ट डाउनलोड कैसे करें?

यहां हम आपको Bihar Ration Card Reports Download करने की पूरी जानकारी प्रदान कर रहें हैं।

  • सबसे पहले आप ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट(http://sfc.bihar.gov.in/login.htm) पर जाएँ।
  • यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर आपको “सर्विस” टैब के तहत बिहार राशन कार्ड से संबंधित सभी रिपोर्ट मिल जाएँगी, जो नीचे सूचीबद्ध है;
एफपी शॉप वाइज एलॉटमेंट रिपोर्ट Click Here
एस आई ओ स्टेटस रिपोर्ट Click Here
एसएससी अन्नपूर्णा एप रजिस्टर डीलर रिपोर्ट Click Here
एसएससी अन्नपूर्णा एप डीएसडी ट्रांजैक्शन रिपोर्ट Click Here
सब डिविजन वाइज परफॉर्मेंस रिपोर्ट Click Here
 एसएससी मॉनिटरिंग एप एजीएम रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट Click Here
 मिलर रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट Click Here
 एसएससी मॉनिटरिंग एप एजीएम रिसिविंग रिपोर्ट Click Here
 एसएससी मॉनिटरिंग ऐप एजीएम डिस्पैच रिपोर्ट Click Here
फार्मर रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट Click Here
  पैड़ी प्रोक्योरमेंट रिपोर्ट Click Here
Note => यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा जंहा आपको अपने डिस्ट्रिक्, ब्लॉक तथा गांव का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी संबंधित रिपोर्ट खुल जाएगी।

RM-Helpline-Team

 

Tags related to this article
Categories related to this article
Latest News, सरकारी प्रक्रिया

13 thoughts on “बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 – Bihar Ration Card List, ग्राम पंचायत राशन कार्ड बीपीएल सूची”

  1. Hi sir mai 3 manth pahale racan dard alla ki the of line
    Lekin avi tan hame nahi mila hai sir plz.. Help 8130072542 pr

  2. बिहार राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) कुछ जरूरतों जैसे अनाज, खाद्य उत्पाद, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल आदि प्रदान करती है। ये खाद्य वस्तुएं सब्सिडाइज्ड रेट पर राशन कार्ड धारकों के परिवार को प्रदान की जाती है, यह सब राशन कार्ड के माध्यम से किया जाता है।
    बिहार राशन कार्ड लिस्ट जिलेवार रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

    ePDS Bihar Ration Card List District-Wise Report

    धन्यवाद-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top