बिहार प्रवासी श्रमिक वापसी हेतु स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग

Bihar-Migrant-Workers-Special-Train-Booking
Bihar-Migrant-Workers-Special-Train-Booking

Bihar Migrant Workers Special Train Online Booking-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “बिहार प्रवासी श्रमिक वापसी हेतु स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग” की जानकारी देंगे। प्रवासी मजदूरों के लिए प्रत्येक राज्य सरकारें महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। फिर चाहे उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना हो या फिर उन्हें वापस उनके राज्यों में पहुँचाना हो। बिहार राज्य सरकार ने हाल ही में एक पोर्टल की शुरूअत की हैं। जिसके माध्यम से ऐसे लोग जोकि बिहार के निवासी हैं और अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, या अन्य राज्यों के निवासी जोकि बिहार में फंसे हुए हैं। उन लोगों को रजिस्ट्रेशन कर उनके घर वापस जाने का मौका दिया जा रहा है। बिहार राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए जारी किये गये इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी पंजीयन कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

सरकार उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेन या बसों के द्वारा उनके घर तक पहुंचाएगी। बिहार की आधिकारीक वेबसाइट में पंजीयन के बाद, आपको जिस ट्रेन से ले जायेगा। उसकी सारी जानकारी दी जाएगी, जैसे टिकेट, समय, कहाँ से कहाँ जाएगी, व निर्धारित तारीख दी जाएगी। बिहार श्रमिक ट्रेन से जुडी सारी जानकारी यहाँ नीचे खंड में दी गई हैं। यहाँ आपको बिहार प्रवासी घर वापसी के लिए श्रमिक ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया | पंजीयन हेल्पलाइन नंबर | Bihar Migrant Workers Special Train Online Booking | Pravasi Shramik Train Online Registration Portal की जानकारी दी गयी है।

Contents

बिहार प्रवासी श्रमिक वापसी हेतु स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग

Bihar Migrant Workers Special Train Online Booking Process – जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि बिहार सरकार ने प्रवासी श्रमिक, मजदूर, कामगारों को घर वापसी के लिए योजना बनायीं है। इसके तहत केंद्र और सभी राज्य सरकारों ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गयी है। जिसकी मदद से प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन बुकिंग करके अपने घर वापस जा सकते है। इसके साथ ही सरकार ने पंजीयन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये है। जिन लोगों के पास इंटरनेट का कोई माध्यम नहीं है वो इन हेल्पलाइन नंबर्स में कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार प्रवासी श्रमिक वापसी हेतु स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:

योजना का नाम  बिहार प्रवासी श्रमिक घर वापसी योजना
लांच की तारीख  मई, 2020
लांच की गई  मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा
लाभार्थी  बिहार के प्रवासी मजदूर एवं अन्य राज्यों के फंसे मजदूर
हेल्पलाइन नंबर 104 / 1070
अधिकारिक पोर्टल  covid19.bihar.gov.in
योजना प्रकार  प्रवासी श्रमिक एवं छात्र वापसी पंजीकरण

प्रवासी श्रमिक/मजदूर घर वापसी योजना की मुख्य विशेषताएं-

Key Features of Bihar Migrant Workers Special Train – प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रैन की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:

  • बिहार राज्य सरकार ने अपने राज्य के निवासियों को वापस लाने और अपने राज्य में फंसे हुए मजदूर निवासियों को वापस उनके राज्य भेजने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है।
  • राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में ही घर वापसी के लिए जाने वाले लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर और कुछ जरुरी जानकारी दी गई हैं।
  • दरअसल केंद्र सरकार के नोटिस के बाद प्रत्येक राज्य सरकारें ये कदम उठा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने बस एवं श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का भी शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से लोग वापस अपने घर जा सकते हैं।
  • इसके साथ ही इस योजना के अधिकारिक पोर्टल में लॉकडाउन के नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई हैं, जिसका पालन करना हर एक व्यक्ति के लिए जरुरी है।

इसे भी देखें: PMJDY 2nd Installment – जनधन खाते में डाली जाएगी दूसरी किस्त

बिहार प्रवासी मजदूर घर वापसी श्रमिक ट्रेन/बस रजिस्ट्रेशन-

Bihar Migrant Workers Shramik Train/Bus Online Registration – जब आप इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए जायेंगे। तो आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ डायरेक्ट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का लिंक भी शेयर किया गया है। यहां हम आपको बिहार राज्य के प्रवासी मजदूर के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं:

Bihar-Migrant-Workers-Shramik-Special-Train-Online-Registration
Bihar-Migrant-Workers-Shramik-Special-Train-Online-Registration
  1. सबसे पहले प्रवासी श्रमिकों को कोविड बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट covid19.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. यहाँ आपके सामने इस पोर्टल के होम पेज में एक लिंक शो होगा, “बिहार राज्य में फंसे हुए लौटने के इच्छुक अन्य राज्यों के लोगों के पंजीकरण हेतु लिंक” पर क्लिक करें।
  3. ध्यान दे – तकनीकी कारण से यह सेवा अभी अस्थाई रूप से अनुपलब्ध है।
  4. उसके बाद, स्क्रीन पर एक ‘रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ ओपन होगा। जिसमें आपको सभी विवरण देनी की आवश्यक होगी। इसके साथ में जो भी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए है उसे भी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करने के बाद आपके आवेदन फॉर्म एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  6. फिर बिहार में फंसे अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें यह सूचना दी जाएगी कि उन्हें बिहार से कब और कैसे जाना हैं। इसकी सूचना उन्हें पहले से ही दे दी जाएगी।

अगर आपका घर बहुत दूर है तो सरकार द्वारा श्रमिक ट्रेन द्वारा आपको पहुँचाया जायेगा। श्रमिक ट्रेन से जुडी सारी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा भेजी जाएगी। अतः इसके अनुसार बिहार में फंसे अन्य राज्य के प्रवासी मजदूर (Bihar Migrant Workers/Shramik) अपने-अपने राज्य में वापस जा सकते हैं।

अन्य राज्यों से बिहार आने वाले प्रवासी श्रमिक/मजदूरों के लिए-

Bihar Migrant Workers Special Train/Pravasi Shramik Registration Helpline Number – यदि आप बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं और आप अन्य किसी राज्य में लॉकडाउन के चलते फंस गये हैं और वापस आना चाहते हैं, तो इसके लिए बिहार राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Bihar-Migrant-Workers-Shramik-Toll-Free-Helpline-Numbers-PDF
Bihar-Migrant-Workers-Shramik-Toll-Free-Helpline-Numbers-PDF
  • आप उस पर कॉल करके नोडल अधिकारियों से बात करते हुए उनसे मदद ले सकते हैं, और उनसे सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उन्हें वापस आने के लिए क्या करना होगा।
  • आपको बता दें कि आप जिस भी राज्य में फंसे हुए हैं, आपको उसी राज्य के नोडल अधिकारी से मदद लेनी होगी।
  • फिर वे आपको बतायेंगे कि आपको क्या करना है और फिर आप अपने घर वापस आसानी से लौट सकते हैं।

इस तरह से बिहार राज्य सरकार न सिर्फ अपने राज्य के प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए कार्य कर रही हैं, बल्कि अपने राज्य में फंसे अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों को भी उनके घर पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। इसलिए यह कदम काफी सराहनीय हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन – प्रवासी मजदूर और छात्र घर वापसी योजना

बिहार सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिक/मजदूर के लिए किराया भत्ता-

Rent Allowance for Migrant Workers / Labour by Govt of Bihar – इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिक/मजदूर को किराया भत्ता भी दिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नितेश कुमार जी ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि “जब बाहर से आए मजदूर एवं अन्य लोग 21 दिन बाद क्वारंटाइन सेंटर से निकलेंगे तो उनको यात्रा में लगे किराया खर्च के अलावा 500 रु० एवं न्यूनतम कुल राशि 1000 रु० राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।”

Bihar Shramik Toll-Free Helpline Number: 1800-3456-138

यह भी पढ़ें: Lockdown – श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सूची | ऑनलाइन बुकिंग

RM-Helpline-Team

4 thoughts on “बिहार प्रवासी श्रमिक वापसी हेतु स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top