
Bihar Kisan Registration | dbt agriculture Portal | DBT Agricuture| बिहार किसान रजिस्ट्रेशन
Bihar Farmer Registration 2020: नमस्कार दोस्तों, आज आप हमारे आर्टिकल में “किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिहार (Bihar Kisan Online Panjiyan)” की सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। आपको बता दे किसान को लाभ प्रदान करने के लिए, बिहार सरकार ने किसान पंजीकरण योजना शुरू की है। यह योजना कृषि विभाग द्वारा डीबीटी कृषि की आधिकारिक वेबसाइट (dbt agriculture Portal) पर शुरू की गई है। जो किसान डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण करता है। उसे बिहार सरकार द्वारा सभी सरकारी-संबंधित कृषि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस पोर्टल के माध्यम से, सरकार राज्य के किसानों को सभी कृषि लाभ प्रदान कर रही है। इसके लिए बिहार के किसानों को पहले वेब पोर्टल dbtagriculture.bihar.gov.in पर बिहार किसान योजना में पंजीकरण कराना होगा। अब बिहार किसान पंजीकरण के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिसका अर्थ है कि किसान कभी भी पंजीकरण कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। कृपया अंत तक बने रहें।
Contents
- 1 बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण – DBT Agriculture
बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण – DBT Agriculture
बिहार किसान पंजीकरण – बिहार के उन किसानों को पंजीकृत करना आवश्यक है जो कृषि से संबंधित सरकारी योजना को DBT के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त करना चाहते हैं। इस सुविधा के माध्यम से बिहार के किसानों को कई लाभ प्रदान करना और उन्हें सरकारी योजना से अवगत कराना। अब बिहार राज्य के किसान अपने फोन और मोबाइल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जो इच्छुक लाभार्थी बिहार किसान पंजीकरण कराना चाहते हैं। वे इसे डीबीटी के वेब पोर्टल के माध्यम से या अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र या सहज केंद्र में जाकर करवा सकते हैं।
DBT Agriculture meaning- Direct Benefit Transfer to Farmers (transferring subsidies)
योजना का नाम | DBT किसान ऑनलाइन पंजीकरण / बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2020 |
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | किसानों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसान भाई |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ |
सम्बंधित विभाग | प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार |
पंजीकृत किसान को प्रदान की जाने वाली योजनाओ की सूची
Services Available on Bihar DBT Agriculture Website – डीबीटी कृषि वेबसाइट पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है:
- पुनर्विचार के लिए आवेदन (PM-Kisan Yojana)
- सूखाग्रस्त प्रक्रियाओं के लिए इनपुट
- पुनर्विचार के लिए आवेदन (सूखा-ग्रस्त ब्लॉक के लिए इनपुट अनुदान)
- डीजल अनुदान संशोधन (2020-21)
- प्रधानमंत्री कृषि योजना
- कृषि यांत्रिकी योजना
- बीज लाइसेंस (राज्य स्तर के लिए) आवेदन
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2020 के अंतर्गत जिलों की सूची
औरंगाबाद – Aurangabad | मुंगेर – Monghyr | अररिया – Araria |
बाँका – Banka | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur | मधुबनी – Madhubani |
बेगूसराय – Begusarai | नवादा – Nawada | किशनगंज – Kishanganj |
भागलपुर – Bhagalpur | पटना – Patna | अरवल – Arwal |
भोजपुर – Bhojpur | पूर्णिया – Purnea | पूर्वी चम्पारण – East Champaran |
बक्सर – Buxar | रोहतास – Rohtas | समस्तीपुर – Samastipur |
दरभंगा – Darbhanga | सहरसा – Saharsa | नालंदा – Nalanda |
गया – Gaya | सारन – Saran | |
गोपालगंज – Gopalganj | शेखपुरा – Shiekhpura | पश्चिमी चम्पारण – West Champaran |
जमुई – Jamui | शिवहर – Sheohar | मधेपुरा – Madhepura |
जहानाबाद – Jehanabad | सीतामढ़ी – Sitamarhi | खगड़िया – Khagaria |
कैमूर – Kaimur | सीवान – Siwan | लखीसराय – Lakhisarai |
कटिहार – Katihar | वैशाली – Vaishali | सुपौल – Supaul |
बिहार किसान योजना सांख्यिकी
राज्य सरकार ने अपने सभी आंकड़े ऑनलाइन DBT Bihar Portal पर ऑनलाइन डालें हैं। इसका मकशद जनता को पारदर्शिता प्रदान करना है और पीएम किसान योजना और राज्य में चल रही अनेकों योजनाओं के आवेदन की स्थिति को भी अब ऑनलाइन देखा जा सकता है। नीचे सूची को देखें और इस उठायें।
विवरण | सांख्यिकी (पंजीकृत किसानों की संख्या) | स्थिति |
किसानों की संख्या | 1,63,10,913 | Open |
कुल पंजीकरण – पीएम किसान सम्मान निधि योजना | 1,16,17,394 | Open |
कुल पंजीकरण – बीज सब्सिडी | 14,08,855 | Open |
कुल पंजीकरण – सूखा प्रभावित ब्लॉकों के लिए इनपुट सब्सिडी | 1629782 | Closed |
कुल पंजीकरण – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | 18,408 | Open |
कुल पंजीकरण – डीजल सब्सिडी (खरीफ) | 11,64,938 | Closed |
कुल पंजीकरण – कृषि यंत्रीकरण योजना | 239438 | Open |
कुल पंजीकरण – डीजल सब्सिडी (रबी) | 2292535 | Closed |
कुल पंजीकरण – जैविक खेती की सब्सिडी | 22721 | Closed |
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2020 के लिए आवश्यक दस्तावेज व पात्रता-
Required Documents & Eligibility for Bihar Farmer Online Registration – बिहार किसान पंजीकरण योजना के लिए दस्तावेज व पात्रता निम्न प्रकार से है।
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- आवेदक का मोबाइल नंबर आधार से जोड़ा जाना चाहिए।
- किसान के बैंक खाते का विवरण और IFSC कोड।
- बैंक अकाउन्ट नंबर (Bank Account Number)
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की स्थिति में अस्वीकार के कारण
- आवेदक का नाम हिंदी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक का नाम बैंक डिटेल में मिलनी चाहिए।
- बैंक आकउंट डिटेल गलत नहीं होनी चाहिए।
- बैंक आईएफएससी कोड सही भरना है।
- गांव का नाम सही ह्ण चाहिए, गलत न हो।
Bihar Kisan Registration किसान ऑनलाइन पंजीकरण बिहार-
DBT Agriculture Bihar Farmer Online Registration – यदि आप भी ऑनलाइन किसान पंजीकरण करना चाहते हैं। तो आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं:
- सबसे पहले आपको बिहार सरकार की डीबीटी एग्रीकल्चर आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
DBT-AGRICULTURE-OFFICIAL-WEBSITE
- यहां क्लिक करते ही आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे। यहां आपको “पंजीकरण” विकल्प दिखेगा। उसके अंदर “पंजीकरण करें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- इस विकल्प को चुनने के बाद, आपका नया पृष्ठ खुलेगा जो आपको तीन विकल्प देगा।
डेमोग्राफी के साथ ओटीपी | डेमोग्राफी के साथ बायो ऑथ | आईआरआईएस |
- आपको पहले ऑप्शन को चुनना है क्यूंकि यही सबसे आसान विकल्प है।
- अपने आधार कार्ड की संख्या साथ ही अपना नाम खाली जगह में अंकित कर दें और इस जानकारी के बाद “Authentication” का विकल्प चुने। जिससे कि ये निश्चित हो सके कि आपकी आधार संख्या हर तौर पर वैध है।

इसे भी पढ़ें: बिहार राज्य फसल सहायता योजना
- इसके बाद, आपके आधार के साथ जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे भर के आपने “Validate OTP” पर क्लिक करना है।
- सही जानकारी देने पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “किसान पंजीकरण” ऑप्शन का चुनाव करना है।
- फिर आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे किसान की सारी जानकारी मांगी जाएगी | सही जानकारी देने के बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें और अपनी पंजीकरण संख्या नोट कर लें।

- अब अगले पेज पर आप देखेंगे कि आपका कृषि विभाग, बिहार सरकार में ऑनलाइन पंजीकरण हो चूका है।
“पंजीकरण जाने” रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड खोजें ?
राज्य में रहने वाले नागरिक जो भी बिहार किसान रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, या खोजना चाहते हैं, वो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सर्वप्रथम इच्छुक लाभार्थी को डीबीटी बिहार एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा, खुलते ही वेबसाइट का मुख्या पृष्ठ सामने आ जायेगा।
- अब आपको इसमें पंजीकरण का सेक्शन दिखेगा, जिसमे आपको क्लिक करना है, क्लिक करने के पश्चात “पंजीकरण जाने” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- विकल्प पर जाते ही वेबसाइट नए पेज में रेडिरेक्ट हो जाएगी, अर्थात नया पेज खुल जायेगा, अब आपको इस पेज में रिकॉर्ड को खोजने के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी में से एक का चयन करना होगा। चयन करने के बाद अगले बॉक्स में उस नंबर को भरें।
- अब अंत में सर्च के बटन दबाएं।अब आपको वेबसाइट के नए पेज में पंजीकरण की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड कैसे खोजें?
- सबसे पहले कृषि विभाग, बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर आपके सामने वेबसाइट का मुख्या पृष्ठ खुल जायेगा।
- इस मुख्या पृष्ठ में रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करें।
- उसके बाद नो रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आप सर्च कैटेगरी का चयन करें।
DBT Bihar Agriculture- रजिस्ट्रेशन रसीद कैसे प्रिंट करे ?
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना है, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिमे आपको पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें आपको “पावती प्रिंट करे ” विकल्प का लिंक देखेगा, जिमे क्लिक करे ही वेबसाइट का नया पेज खुल जायेगा।
- आगे वेबसाइट के नए पेज पर आपको कुछ विकल्प मिलेंगे जो की पंजीकरण पावती या आवेदन पावती हैं, अब आपको इनमेसे कोई एक विकल्प का चयन करना है। उसके साहयण के बाद डाटा सेलेक्ट करें और फिर अपने आईडी डालनी होगी।
- और फिर आप सब जरूरी जानकारियां भरने के बाद, सर्च रिकॉर्ड के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपको पंजीकरण का रिकॉर्ड दिख जायेगा और आप पावती प्रिंट कर सकते है।
प्रक्रिया – बिहार किसान आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें?
- सर्वप्रथम इच्छुक नागरिक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने मुख्या पृष्ठ खुल जायेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्या पृष्ठ पर “आवेदन की स्थिति /प्रिंट” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें। ।
क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट पर अनेक विकल्प दिखेंगे । - इसमें आप “पीएम किसान योजना” वाले विकल्प का चयन करें। चयन के बाद एक नया पेज खुलेगा इसमें आवेदन संख्या दर्ज करें। और फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया से आपको आवेदन की स्थिति ऑनलाइन दिखाई देगी।
आवेदन का प्रिंट करें
- PM-KISAN एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद आपको आवेदन / पंजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा। तत्पश्चात सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार बा आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इसका प्रिंटआउट लेने के लिए “प्रिंट” विकल्प पर क्लिक करें और प्रिंटआउट लें ।
बिहार किसान पंजीकरण – विवरण संशोधन कैसे करे ?
अगर आप बिहार किसान पंजीकरण में मोबाइल संख्या / बैंक अकाउंट नंबर सुधार करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद, DEMOGRAPHY + OTP का ऑप्शन चुने और अपना आधार नंबर दर्ज करके सत्यापित करें। इसके बाद, किसान पंजीकरण में विवरण संशोधन (UPDATE) कर सकते हो। पंजीकरण भरने के बाद जो भी अपना संशोधन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सर्वप्रथम इच्छुक नागरिक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब वेबसाइट का मुख्या पृष्ठ खुल जायेगा।
- इस पेज में आपको विवरण संशोधन वाले विकल्प पर क्लिक करना है|
- क्लिक करने के बाद नया पेज खुलजाएगा, जिसमे आपको मोबाइल संख्या/ बैंक अकाउंट नंबर सुधार हेतु फॉर्म भर सकते है |
- इस प्रकार आप पंजीकरण फॉर्म में संशोधन ऑनलाइन कर पाएंगे।
अपने आधार लिंक बैंक खाता की जांच कैसे करें ?
राज्य के नागरिक जो भी इस योजना के अंतर्गत अपने आधार लिंक बैंक खाता की जांच या इस्तिथि देखना कहते हैं वो नीचे दिए गए चरणवद्ध परिया का पालन करें।
- सर्वप्रथम इच्छुक नागरिक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब वेबसाइट का मुख्या पृष्ठ खुल जायेगा।
- इस पेज में आपको संपर्क करे वाले विकल्प दिखाई देगा |
- आगे आपको अपने आधार लिंक बैंक खाता की जांच करें वाला विकल्प दिखेगा, जिमे क्लिक करने के बाद एक पेज खुल जायेगा ।

- वेबसाइट के एक पृष्ठ पर आपको अब कुछ जरूरी जानकारिया जैसे की आधार नंबर भरना डालना है और भी उसके बाद कैप्चा कोड डालना होगा। उसके बाद आपको सेंड OTP वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से वेबसाइट के द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसको आप यहाँ दर्ज करें और फिर अपने आधार लिंक बैंक खाता की जांच कर सकते है।
Contect Details कैसे प्राप्त करे DBT Cell Contact Details (Helpline Number)
- सर्वप्रथम इच्छुक नागरिक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब वेबसाइट का मुख्या पृष्ठ खुल जायेगा।
- आगे आपको डीबीटी संपर्क नंबर वाला विकल्प दिखेगा

- लैंडलाइन नंबर: 0612 – 2233555
- (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक – केवल कार्य दिवस में)
- डीबीटी बिहार संपर्क विवरण: यहाँ क्लिक करें
- दिशानिर्देश (Guidelines): Click Here
Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana List: Click Here
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार की योजना सूची हिंदी में देखिए
प्रिय पाठकों, आपको हमारा आर्टिकल “डीबीटी कृषि बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण (DBT Agriculture Bihar Farmer Online Registration)” कैसा लगा? इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछना हो। तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम अवश्य ही आपकी सहयता करेंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज www.readermaster.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-
sambhu
Mohammad Mahboob Alam
sir mera date of birth galat fill ho gya shi karne ka koi opsen h kya
Electric.papshet
Sir mera name Ajay yadav reg.2181247528242 ha ismai panchat- nayagaon block – siswan hona chiy jo ki shi ha krpiy sudhar kar dijy
Jila Siwan, state bihar
Sir mera name Ajay yadav reg.2181247528242 ha ismai panchat- nayagaon block – siswan hona chiy jo ki shi ha krpiy sudhar kar dijy