
Bihar Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App Download: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “बिहार कोरोना तत्काल सहायता योजना मोबाइल एप्प डाउनलोड” करने की जानकारी देंगे। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया गया है। तत्काल सहायता एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जिसके बाद, बिहार सरकार उन्हें 1,000 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। कोरोना वायरस से चलते केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसलिए यह वित्तीय सहायता प्रदेश में लोगों के बैंक खातों में सीधा ट्रान्सफर करी जाएगी। कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करना है इसकी जानकारी नीचे खंड में उपलब्ध है।
आप सभी जानते ही होंगे की देश में कोरोना वाइरस (COVID 19) से स्थिति बहुत नाजुक है। ऐसे में बहुत से लोग जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में चले गए थे। उनका पलायन ना हो और कोरोना वाइरस तेजी से ना फैले। इसके लिए बिहार सरकार ने अपने राज्य के वे नागरिक जो दूसरे राज्यों में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान फंस गये हैं। उनके पलायन को रोकने के लिए ही कोरोना तत्काल सहायता योजना मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में से लोगों को दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश की सरकार ने लोगों को किसी भी तरह की खाने की कमी ना हो इसके लिए भी पूरी तैयारी कर ली है। Bihar Corona Tatkal Sahayata Yojna Mobile App की अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप डाउनलोड-
Bihar Corona Tatkal Sahayata Mobile App Download – तत्काल सहायता मोबाइल एंड्रॉयड एप डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको बिहार आपदा प्रबंधन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर “बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऍप” लिंक पर क्लिक करना है। जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है:

- या फिर सीधे “तत्काल सहायता एंड्रॉयड मोबाइल ऐप” लिंक पर क्लिक करें:
Download: Bihar Corona Tatkal Sahayata App (APK)
- ऊपर दिये लिंक पर क्लिक करने के बाद, एप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
- जिसके बाद, आप इसे अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते हो।
कोरोना तत्काल सहायता योजना मोबाइल एप्प ऑनलाइन पंजीकरण-
Bihar Corona Tatkal Sahayata Scheme Mobile App Online Registration – बिहार कोरोना सहायता App पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कैसे करना है। इसके लिए आप नीचे दिये स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- एप को डाउनलोड करने के बाद, यह आप से कुछ पर्मिशन मागेंगे। जिनको आपको ‘Allow’ कर देना है।
- जिसके बाद, कुछ इस तरह का लाभार्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको दिखाई देगा।

- यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे की ग्रह जिला का नाम, ग्रह प्रखण्ड का नाम, ग्रह पंचायत का नाम डाल कर आधार नंबर, पिता / पति का नाम, लाभार्थी का नाम (आधार कार्ड के अनुसार) दर्ज करके आगे बढ़ना है और अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान 1 लाख 80 हजार से अधिक प्रवासी बिहार आए हैं। जिनका आना अभी भी जारी है। ऐसे में लोगों के खाने रहने की व्यवस्था बहुत जरूरी है और उन्हे कोरोना रोकथाम के नियमों का पालन करवाना भी एक बड़ी चुनौती है।
COVID-19 कोरोना तत्काल सहायता योजना की पात्रता-
Eligibility for Bihar Corona Tatkal Sahayata Yojna – तत्काल सहायता मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता मानदंड का होनी जरूरी है:
- इस योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जो लॉकडाउन के चलते किसी अन्य राज्य में फसे हुए हैं।
- इसके साथ ही वे लोग जो राज्य के स्थायी निवासी हैं।
- लाभार्थी का राज्य के किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है
- इसके अलावा आवेदक के पास आधार कार्ड और अपना एक फोटो होना चाहिए।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने लोगों से आग्रह किया कि जिन्हें भी अपने स्वास्थ्य को लेकर शक हो, वे अपने जिले के सदर अस्पताल पहुंचकर जांच के लिए सैंपल दे सकते हैं। सैंपल्स की जांच पटना भेजकर कराई जाएगी। अभी तक प्रदेश में 1400 से अधिक सैंपल्स की जांच हुई है, जिनमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2020 के तहत मुफ्त राशन
बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप पर आवेदन संबंधित जरूरी बातें-
Important things related to Bihar Corona Tatkal Sahayata Mobile App Application – सभी नागरिक जो योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हे निम्नलिखित शर्तों का पालन करना आवश्यक है:
- लाभार्थी के फोटो या सेल्फी का मिलान आधार कार्ड के डेटाबेस के फोटो से किया जाएगा। मतलब आधार की फोटो उससे मिलनी चाहिए।
- एक आधार नंबर पर केवल एक हीं रजिस्ट्रशन (पंजीकरण) मान्य होगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को तत्काल सहायता मोबाइल ऍप में डालना होगा।
- मुख्यमंत्री तत्काल सहायता योजना में दी जाने वाली राशि केवल बैंक खाते में ही भेजी जाएगी।
इसके अलावा किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई प्रैस रिलीस पीडीएफ फॉर्मेट में नीचे देख सकते हैं। जिसमें योजना और नागरिकों की सहायता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।
Download: Bihar-Tatkal-Sahayata-PIB-Notification-PDF
राज्य सरकार ने यह भी बताया की बड़ी तादाद में लोगों के आने के कारण स्क्रीनिंग सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। जिससे बहुत से लोग बगैर स्क्रीनिंग के ही अपने गांव पहुंच गए। ऐसे लोगों को पंचायत भवन और स्कूलों में रोका गया है।
- हेल्पलाइन नंबर: 8789410978, 7667426822, 9534547098, 8292825106, 8986294256, 8271226204
- ई-मेल आईडी: cmrf.sadm@gmail.com
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)-
- Bihar Tatkal Sahayata App किसकी सहायता के लिए बनाई गई है?
यह एप्लीकेशन बिहार राज्य के लोग जो दुसरे राज्य मै कोरोना वायरस के चलते फसे हुए है, उनकी सहायता के लिए बनाई गई है। - इस योजना के माध्यम से लोगों को कितनी राशि दी जाएगी?
लाभार्थी को 1000 रुपये ही मिलेंगे। - वे पैसे कैसे ट्रांसफर करेंगे?
पैसा उनके खाते में DBT मोड के माध्यम से स्थानांतरित किया जाएगा। - मैं बिहार कोरोना तत्काल सहायता एप्लिकेशन को कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
आप इस एप्लिकेशन को इस पेज पर दिए गए लिंक से या बिहार आपदा प्रबंधन वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। - क्या मुझे इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता है?
हां, आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे जो आधार कार्ड, बैंक विवरण मोबाइल नंबर और फोटोग्राफ हैं। - एक आधार कार्ड से कितने पंजीकरण हो सकते हैं?
एक आधार कार्ड के साथ केवल एक पंजीकरण की अनुमति है।
यह भी पढ़ें: बिहार राशन कार्ड सूची/लिस्ट 2020 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म