
Assam NRC Final List 2023-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको असम एनआरसी की अंतिम सूची की जानकारी देंगे। दोस्तों, इससे पहले एनआरसी फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट 30 जुलाई 2018 को जारी की गई थी। अगर आपको नहीं पता कि एनआरसी लिस्ट आखिर है क्या, तो इसके बारे में हम आपको बताते हैं। NRC List असम की नागरिकता साबित करने वाली लिस्ट है। इसमें जिसका नाम आएगा वह असम की नागरिकता का बोनाफाइड हासिल कर सकेंगे तथा जिसका नाम इसमें नहीं आएगा, उन्हें निष्कासित किया जाएगा। यह लोग बांग्लादेश से आए हुए अवैध अप्रवासी है। लिस्ट में कुल 3.29 करोड़ लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड थे। इसमें कुछ 40 लाख अवैध को बाहर रखा गया था। इन लोगों के पास लिस्ट में नाम लाने के लिए दोबारा जोड़ने का अवसर था।
Contents
Assam NRC Final List 2023-24
जिसमें से कुल 36.2 लाख लोगों ने अर्जी डाली थी। जिसके बाद, 26 जुलाई को लिस्ट तैयार की गई। जिसमें लगभग 1.02 लाख लोगों को बाहर रखा गया। अब 31 अगस्त 2019 को सुबह 10:00 बजे एनआरसी की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Assam NRC Final List को किस प्रकार से देखा जा सकता है। उसके पीडीएफ फाइल को किस प्रकार से डाउनलोड करें। इसकी जानकारी भी लेख में दी गई है। इस सूची के बारे में केंद्र सरकार कह चुकी है कि जिन लोगों के नाम अंतिम NRC में दर्ज नहीं होंगे। उन्हें तब तक विदेशी घोषित नहीं किया जायेगा, जब तक सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी न हो जाए।
असम एनआरसी फाइनल लिस्ट 2023
Assam NRC Final List Details – एनआरसी ने 24 मार्च 1971 को कानूनी भारतीय नागरिक होने की तिथि निर्धारित की, जो असम समझौते द्वारा औपचारिक रूप से दी गई तारीख है। असम में अद्यतन एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया है। जो पिछले साल प्रकाशित अंतिम मसौदा सूची में शामिल लगभग 40 लाख से आधी है। असम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) 2019 की अंतिम सूची 31 अगस्त 2019 को प्रकाशित की गई है। 30 जुलाई 2018 को नाम शामिल करने के लिए लगभग 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन किया। अंतिम लिस्ट में 40.37 आवेदकों के नाम शामिल नहीं थे। लेकिन अब असम एनआरसी अंतिम सूची 2019 में 19 लाख लोग शामिल नहीं हैं।
NRC: असम एनआरसी फाइनल लिस्ट की मुख्य बातें-
Highlights of Assam NRC Final List – असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट में निम्न बाते ध्यान देने योग्य है।
- इस लिस्ट से कुल 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है।
- जो इस लिस्ट से खुश नहीं है वह दोबारा से Foreigners ट्रिपल में अपील कर सकते हैं।
- असम एनआरसी फाइनल लिस्ट 2019 को सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
- इस लिस्ट को आप ARN नंबर के जरिए भी देख सकते हैं|
- अगर व्यक्ति का नाम इस लिस्ट में नहीं आता तो उसे भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।
- नागरिकता को साबित करने के लिए अपील करने के अंतिम तिथि से पहले अपील करनी होगी।
- CAPF की ज्ञापन कंपनी केंद्र सरकार द्वारा राज्य में स्थापित कर दी गई है।
- 1951 के बाद, पहली बार नागरिकता की पहचान आसाम में की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: असम किसान कर्ज माफी योजना 2023 Farm Loan Waiver Scheme
एनआरसी की अंतिम सूची में अपना नाम कैसे देखें?
Check Your Name in Assam NRC Final List – 31 अगस्त 2019 को जारी की गई अंतिम NRC स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए, आप ARN (Application Receipt Number) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नंबर आपको एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते हुए मिलता है। अगर आपने ARN नंबर को खो दिया है तो, आप इसे कस्टमर केयर पर कॉल करके हासिल कर सकते हैं। जो आपको नीचे दिए गए हैं:
असम में रहने वाले | 15107 पर कॉल करें |
राज्य के बहार रहने वाले | 1800-345-3762 पर कॉल करें |
अपना नाम देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो निम्न प्रकार से है:
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। nrcassam.nic.in अधिकारी वेबसाइट में जाने नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Official Website: Assam-NRC-Final-List-2023
- इसके बाद, आपके सामने होम पेज खुलेगा। यहां पर “Supplementary List of Inclusions and Exclusions (Final NRC) is Live Now” लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने नीचे दिए गए चित्र अनुसार एक पेज Final NRC | ARN Based Search खुलेगा।

- यहां अभ्यर्थी ARN और Captcha दर्ज कर सकते हैं और नागरिकता नियम, 2003 की अनुसूची 7 के खंड 7 के तहत निष्कर्ष और बहिष्करण (Final NRC) की पूरक सूची की जांच करने के लिए “Search” बटन पर क्लिक कर सकते।
Assam NRC Final List- कृपया ध्यान दें:
- यह पोर्टल उन लोगों के परिणाम नहीं दिखाएगा, जो 30 जुलाई 2018 को पूर्ण मसौदे में शामिल किए गए थे।
- और 26 जून 2019 को प्रकाशित अतिरिक्त ड्राफ्ट बहिष्करण सूची द्वारा बाहर नहीं किए गए थे।
- 5 जुलाई 2019 से आयोजित सुनवाई के लिए नहीं बुलाया गया था और उनके समावेश के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं की थी।
- 7 सितंबर 2019 से सभी एनआरसी आवेदकों की स्थिति ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2023-21 PDF