तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं 2023- ऑनलाइन आवेदन, Tatkal Passport Apply Online

Tatkal-Passport-Application-Process-In-Hindi
Tatkal-Passport-Application-Process-In-Hindi

Apply Online Tatkal Passport 2023-: हेलो दोस्तों, आज हम आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी “ऑनलाइन तत्काल पासपोर्ट (Online Tatkaal Passport)” की जानकारी लेके आए है। दोस्तों, यदि आपको देश से बाहर कहीं कुछ काम है और आपके पास अभी तक पासपोर्ट नहीं है। और न ही ज्यादा समय है की आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर उसका इंतजार करें तो आपके लिए हम यहां इसका समाधान लेके आए हैं। अब सरकार ने तत्काल पासपोर्ट की सुविधा ऑनलाइन कर दी है।

Contents

तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं 2023

देश के लोग ऑनलाइन आवेदन करके तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते है या घर बैठे भी इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस सुविधा के अंतर्गत जिन लोगो को जल्दी ही विदेश जाना है पर पासपोर्ट बनवाने का अधिक समय नहीं है। वह ऑनलाइन माध्यम से तत्काल पासपोर्ट (Online Tatkal Passport) के लिए आवेदन करके 10 दिनों में पासपोर्ट प्राप्त कर सकते है। इसके विषय में हमने नीचे आर्टिकल में सभी जानकारी दी हैं। कृपया अंत तक बने रहें।

भारत में तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करें

Apply Online for Tatkal Passport In India – यदि कोई व्यक्ति विदेश तुरंत जाना चाहता है और उसे जल्द से जल्द पासपोर्ट चाहिए। तो वह Tatkal Passport 2023 की योजना के माध्यम से ऑनलाइन पासपोर्ट बनवा सकते है। यह तत्काल पासपोर्ट कोई अलग तरीके का पासपोर्ट नहीं है, वह भी एक सामान्य पासपोर्ट जैसे ही होता है। बस यह पासपोर्ट आप जल्दी प्राप्त कर सकते है। तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगो अधिक फीस देनी होगी, जिससे व्यक्ति को पांच से दस दिनों में पासपोर्ट मिल जायेगा और वह समय से अपनी विदेश की यात्रा कर सकता है। तत्काल पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया को सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उदेश्य लोगो को आसानी से तत्काल पासपोर्ट उपलब्ध कराना है।

तत्काल पासपोर्ट 2023 के लिए शुल्क-

Fees for Tatkal Passport 2023 – सरकार ने इसकी वेबसाइट में भी शुल्क की गणना के लिए सुविधा दी है। आप नीचे दिए लिंक से तत्काल पासपोर्ट के शुल्क की गणना (Calculate Passport Fee) कर सकतें है।

Passport Seva Portal: Calculate-Fee-For-Tatkal-Passport 

  1. 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 5 साल की वैधता के साथ 36 पेज के पासपोर्ट के लिए फीस 3,000 रूपये।
  2. दूसरा 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 36 पेज के पासपोर्ट की फीस 3,500 रूपये।
  3. 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 60 पेज के पासपोर्ट की फीस 4,000 रूपये।
  4. 18 साल या उसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के लिए 38 पेज के पासपोर्ट की फीस 3,500 रूपये।
  5. 18 या उससे अधिक साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 60 पेज के पासपोर्ट की फीस 4,000 रूपये।

तत्काल पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज-

Documents Required for Tatkal Passport – तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजो की सूची निम्न प्रकार से है।

जन्म प्रमाण पत्र 10 वी की मार्कशीट वोटर आईडी कार्ड
आधार कार्ड मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो

Pasport Seva Portal: तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन-

Tatkal Passport 2023 Online Application Process – तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे, जो निम्न प्रकार हैं:

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Passport Online Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Official Website: Indian-Passport-Seva-Portal

  • यहां क्लिक करने के बाद, आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “New User Registration” का विकल्प पर क्लिक करना है। जैसा नीचे दर्शाया गया है:
Registration-for-Tatkal-passport
Registration-for-Tatkal-passport
  • इस पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरकर “Register” बटन पर क्लिक कर दे।
  • फिर इसके बाद, आपका वेबसाइट पर अकॉउंट बन जायेगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद, आप पासपोर्ट सेवा की आधकारिक वेबसाइट पर जाये। उसके बाद, मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे। यूज़र आईडी भरकर लॉगिन करके “आगे बढ़े” के के बटन पर क्लिक करे।
  • लॉगिन करने के पश्चात् “Apply for Fresh Passport /Reissue of Passport” के विकल्प पर क्लिक करे।
  • फिर आपको आगे के पेज पर नए पासपोर्ट या री इश्यू, सामान्य, या तत्काल, 38 पेज या 60 पेज में से चुनना होगा।
  • तत्काल पेज का चुनाव करने के बाद, आगे के पेज पर क्लिक करे। फिर आपको तत्काल पासपोर्ट के लिए फॉर्म भरना होगा।
Download: TATKAL PASSPORT APPLICATION FORM PDF
  • फिर फॉर्म भरने के बाद, आपको ऑनलाइन पेमेंट भी करनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट पर जाए और निर्धारित फीस जमा करें।
  • इसके बाद, स्क्रीन पर आपके शहर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सूची दिखाई देगी।
  • इसमें जल्दी मिलने के लिए वाली अपॉइन्टमेंट की तारीख व समय दिया गया होगा।
  • इन्हीं में से किसी एक को सिलेक्ट करें और इमेज अंकित करते हुए “Pay” पर क्लिक करें और अपनी अपॉइन्टमेंट फिक्स करें। इसके बाद, यह आप पेमेंट गेटवे पर जायेंगे, जहां पर आप दी गई राशि कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से पे कर सकेंगे।
  • अब आपको एक पेज दिखेगा जिसमें आपकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइन्टमेंट से संबंधित सभी जानकारी की डिटेल दी गई होगी।
  • इस पेज का प्रिंट ले लें। इसके बाद दिए गए समय में आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा।
  • उसके बाद तुरंत पुलिस वेरीफिकेशन होने के बाद, आप अपना पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरह आपका तत्काल पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।

तत्काल पासपोर्ट के महत्वपूर्ण लिंक-

Important Links for Tatkal Passport – आप तत्काल पासपोर्ट की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक्स पर जा सकते है।

पासपोर्ट अनुलग्नक / शपथ पत्र डाउनलोड करें (Passport Affidavit) Click Here
पासपोर्ट सेवा के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Passport Seva FAQ) Click Here

यह भी पढ़ें: भारत में पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

प्यारे दोस्तों, उम्मीद करते हैं की आपको “ऑनलाइन तत्काल पासपोर्ट (Online Tatkal Passport)” की जानकारी पसंद आयी होगी। इसे अपने जानने वालों के साथ शेयर करें। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकरी या कोई सवाल हमसे पूछने हो। तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपकी सहयता करेंगे। अन्य सभी ऑनलाइन प्रोसेस की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-

 

1 thought on “तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं 2023- ऑनलाइन आवेदन, Tatkal Passport Apply Online”

  1. Maine passport aplicelycation dali hai 15jan 2020 ko abhi tak polos verification nahi hui hai mujhko tatkal mai pasport chahiye kya karu ab dubara farm bharu ya bha jakar bat karu

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top