दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम 2024: Delhi Scholarship Scheme List, गरीब छात्रों की स्कूल फीस माफ योजना

Delhi Scholarship Scheme 2024-25 Apply Online | दिल्ली स्कालरशिप लिस्ट – फीस माफी योजना | Poor Student School Fee Waiver Scheme in Delhi | दिल्ली छात्रवृत्ति आवेदन की लास्ट डेट

दिल्ली सरकार ने राज्य में छात्रों को आगे बढ़ाने और उन्हें उच्च-स्तर की शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम 2024 का बड़ा ऐलान कर दिया है। इस सरकारी योजना को राज्य सरकार ने स्कूल के बाद की पढ़ाई के प्रति छात्रों और छात्राओं की रूचि बढ़ाने के लिए शुरू किया है। दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना (Delhi CM Scholarship Scheme) के तहत जो भी विद्यार्थी अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करके प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक की पढ़ाई करना चाहते हैं। वे इस मुख्यमंत्री स्कालरशिप स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए योग्य छात्र और छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Contents

दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम 2024

उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि सभी परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख रूपये या इससे कम है। उनके बच्चों को 100% फीस के बराबर स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी और जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 से 2.5 लाख रूपये के बीच है। उन्हें 50% फीस के बराबर, 2.5 से 6 लाख आय वाले परिवार के बच्चों के लिए 50% फीस के बराबर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने यह फैसला भी किया है कि अब तक CBSE की परीक्षा के लिए जो 1,500 रूपये फीस देनी पड़ती थी, वह भी अब छात्रों से नहीं ली जाएगी। इस लेख में हम आपको Delhi Scholarship Scheme 2024-2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे है। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Delhi Scholarship Scheme List In Hindi

दिल्ली छात्रवृत्ति योजना 2024 का उद्देश्य और लाभ

Objectives of Delhi Scholarship Scheme – दोस्तों, जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बहुत जल्द सीएम स्कालरशिप स्कीम शुरू करने वाले है। उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2024-25 दिल्ली की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:

  • गरीब श्रेणी के लोग जिनकी आय 1 लाख या इससे कम है उन्हे 100 प्रतिशत राशि स्कॉलरशिप के रूप में वापस दी जाएगी।
  • आर्थिक रूप से गरीब परिवार के लोग जिनके बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं अब आसानी से अपनी इंजीनियर, मेडिकल, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर पाएंगे।
  • मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति में सरकार राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज का शिक्षा लोन देने की भी योजना बना रही है।
  • सभी छात्र और छात्राओं को सीबीएसई की परीक्षा के लिए 1,500 रूपये देने पड़ते थे जो अब दिल्ली सरकार द्वारा दिये जाएंगे।
  • दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मान देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर ये सभी घोषणाएँ मुख्यमंत्री द्वारा करी गयी थी।

इस स्कालरशिप के अलावा वे छात्र जो सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए फीस देनी पड़ती थी। जो अब नहीं देनी पड़ेगी और जो भी बच्चें आगे की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लेना चाहते हैं। उन्हें 10 लाख का एजुकेशन लोन बिना ब्याज के मिलेगा। जिसका भुगतान वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 15 साल तक आराम से चुका सकते हैं।

Delhi Scholarship Fee Waiver Scheme 2024 Highlights

योजना का नाम दिल्ली स्कॉलरशिप योजना 2024
Delhi Scholarship Scheme
शुरू की गयी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा
घोषणा किसने की शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने
प्रारम्भिक घोषणा जून 2019
लांच की दिनांक जल्द ही उपलब्ध
लक्षित लाभार्थी गरीब परिवार के बच्चे
आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in
स्कीम प्रकार छात्रवृत्ति योजना

मुख्यमंत्री स्कालरशिप स्कीम दिल्ली 2024 अप्लाई ऑनलाइन

Delhi CM Scholarship Scheme 2024 Apply Online – अभी फिलहाल दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के तहत आवेदन किस प्रकार आमंत्रित किये जाएंगे, इसके बारे में सरकार ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। जैसे ही दिल्ली सरकार इस स्कालरशिप स्कीम 2024-25 आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी देती है तो हम उसे इस पोर्टल में अपडेट कर देंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें, ताकि आपको इसका नोटिफिकेशन सबसे पहले मिल सके।

दिल्ली स्कालरशिप स्कीम हेतु आवश्यक दस्तावेज और पात्रता

Required Documents & Eligibility for Delhi Scholarship Scheme – अगर आप भी मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आपको नीचे दी गयी पात्रता शर्ते का पालन करना होगा। साथ ही आपके पास सम्बंधित दस्तावेज होने भी अनिवार्य है।

  1. केवल वो छात्र/छात्रा जो दिल्ली के निवासी है और दिल्ली के ही किसी स्कूल में पढाई करते हैं, इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र हैं। इसलिए मूल निवास प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज होगा।
  2. यह योजना आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए बनाई गयी हैं इसलिए आपके पास BPL राशन कार्ड होना चाहिए।
  3. सभी लाभार्थियों को अपने पारिवारिक आय की जानकारी के साथ ही आय प्रमाण पत्र लगाना भी अनिवार्य होगा।
  4. साथ ही अभ्यर्थी को अपने स्कूल के फाइनल एग्जाम की मार्क्स-शीट या सर्टिफिकेट भी चाहिए होंगे।
  5. कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज भी इस योजना का लाभ लेने में अनिवार्य हो सकते हैं, क्योंकि ये डाक्यूमेंट्स ही सुनिश्चित करेंगे कि अभ्यर्थी ने मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया है।
  6. स्कालरशिप या छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर करने हेतु आपको आपने बैंक अकाउंट की जानकारी भी देनी होगी। इसलिए आपको अपने बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी।

नोट – दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम (Delhi Scholarship Scheme 2024) के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन edistrict.delhigovt.nic.in पर आमंत्रित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना 2024 Online Registration

दोस्तों, यहाँ हमने आपको दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना (Delhi Scholarship Scheme 2024-25 Apply Online) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हमारी टीम आपकी समस्या का जल्द ही समाधान करेगी। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

3 thoughts on “दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम 2024: Delhi Scholarship Scheme List, गरीब छात्रों की स्कूल फीस माफ योजना”

  1. My school filled the schlorship form of all the students and now we didn’t get schlorship when Delhi govt will start to give schlorship

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top