Aahar Jharkhand Ration Card New List 2023 Check Online – नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको आहार झारखण्ड राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम कैसे ढूंढे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जो लोग अपना तथा अपने परिवार का नाम झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में चेक करना चाहते है। उन लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in शुरू की है। इस पोर्टल में झारखण्ड खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 (जिलेवार) जारी की गयी है। अब सभी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम राशन कार्ड सूची में देखे सकते हैं। राज्य के जिन लोगो ने APL, BPL, AAY नया राशन कार्ड के लिए वर्ष 2023 में अप्लाई किया था। अब वह लोग अपना नाम तथा अपने परिवार का नाम इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खोज सकते हैं।
Contents
Jharkhand Ration Card List 2023
राज्य के जिन लोगों ने कुछ ही समय पहले APL, BPL, AAY नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। यदि उनका नाम तथा उनके परिवार का नाम झारखण्ड राशन कार्ड सूची 2023 में मिल जाता है। तो उन्हें राशन कार्ड के ज़रिये सरकार द्वारा भेजा जाने वाला राशन प्रति माह निर्धारित राशन सरकारी दुकानों से रियायती दरों पर मिलेगा। इन खाद्य प्रदार्थ में गेहू, चावल, चीनी, नमक, केरोसिन आदि शामिल है। Aahar Jharkhand 2023 List प्रत्येक वर्ष उम्मीदवारों की आय के अनुसार जारी की जाती है। राज्य की डिजिटल ई-राशन सेवा के अंतर्गत राज्य सरकार ने 24 अप्रैल 2019 तक 19464952 राशन कार्ड को UIDAI के साथ जोड़ा है। इस आर्टिकल में हम आपको Aahar Jharkhand Ration Card List के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
आहार झारखण्ड राशन कार्ड नई सूची 2023
Aahar Jharkhand Ration Card List – राज्य के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। वो सभी नागरिक अब घर बैठे भी आसानी से राशन कार्ड नयी सूची/ लिस्ट 2023 में अपना तथा अपने परिवार का नाम देख सकते हैं। प्रत्येक राज्य के गरीब परिवारों के हिसाब से राशन कार्ड को तीन भागो में वर्गीकृत किया जाएगा। गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों के लिए APL राशन कार्ड जारी किये गए है। जो नारंगी रंग के होते है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए BPL राशन कार्ड जारी किये गए है। ये राशन कार्ड सफ़ेद रंग के होते हैं। राज्य के सबसे अधिक गरीब परिवारों के लिए AAY (अंत्योदय राशन कार्ड) जारी किये गए हैं। जिनकी कोई सीमित आय नहीं होती या कोई आय ही नहीं होती है। AAY राशन कार्ड का रंग पीला होता है।
आहार झारखण्ड राशन कार्ड सूची 2023 संक्षिप्त सारांश: | |
योजना का नाम | Aahar Jharkhand Ration Card List |
विभाग (Dept) | सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) |
लाभार्थी (Beneficiary) | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य (Objective) | सब्सिडी रेट पर खाद्य पदार्थ प्रदान करना |
आवेदन/पंजीकरण आरंभ तिथि | उपलब्ध है |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं की गई |
आवेदन शुल्क (Application Fee) | शून्य (Nil) |
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-345-6598 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aahar.jharkhand.gov.in/ |
झारखण्ड राशन कार्ड 2023 लाभार्थी सूची का उद्देश्य
- सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को हर महीने सस्ती दरों पर राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थ जैसे- गेहू, चावल, केरोसिन, नमक, चीनी, आदि उपलब्ध कराया जाता है।
- राशन कार्ड द्वारा मिलने वाले खाद्य पदार्थ प्रति माह राशन की दुकान से दिए जायेंगे।
- राज्य के गरीब परिवार जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। उन्हें राशन कार्ड के ज़रिये उचित मात्रा में भोजन उपलब्ध होता है।
- Aahar Jharkhand Ration Card List में सूचीबद्ध लाभार्थियों को खाद्य पदार्थ की सेवा प्रदान करके गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।
- इन सब के अलावा राशन कार्ड खुद में एक पहचान पत्र और पता प्रूफ होता है।
Jharakhand Ration Card List सब्सिडी वाली खाद्य वस्तु दरें (शहरी क्षेत्र)
योजनाएँ (शहरी) | कमोडिटी | मात्रा (किलो/लीटर) | दर (Rs/KG or Ltr) |
P.H. | चावल | 3.000 | 1.00 |
P.H. | गेहूँ | 2.000 | 1.00 |
P.H. | नमक | 0.000 | 1.00 |
P.H. | चीनी | 0.000 | 0.00 |
AAY | चावल | 21.000 | 1.00 |
AAY | गेहूँ | 14.000 | 1.00 |
AAY | नमक | 0.000 | 1.00 |
AAY | चीनी | 0.000 | 22.00 |
Aahar Jharkhand Ration Card सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ की दरें (ग्रामीण क्षेत्र)
योजनाएँ (ग्रामीण) | Commodity | मात्रा (किलो/लीटर) | दर (Rs/KG or Ltr) |
P.H. | चावल | 5.000 | 1.00 |
P.H. | नमक | 0.000 | 1.00 |
P.H. | चीनी | 0.000 | 0.00 |
AAY | चावल | 35.000 | 1.00 |
AAY | नमक | 0.000 | 1.00 |
AAY | चीनी | 0.000 | 22.00 |
आहार झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता)
Aahar Jharkhand Ration Card List के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन के पास निम्नलिखित पात्रता और दस्तावेज होने जरुरी है।
- आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार के मुख्या का पासपोर्ट-साइज फोटो।
- उसके पास अपना एक आधार कार्ड होना चाहिए।
- इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड भी जरुरी है।
- पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र और गैस कनेक्शन विवरण भी आवश्यक है।
Check Eligibility: झारखंड राशन कार्ड धारक पात्रता की जांच करें
झारखण्ड राशन कार्ड सूची/ लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे देखें?
जो लोग Aahar Jharkhand Ration Card List में अपना नाम तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाँच करना चाहते हैं। उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद, नीचे दिए गए चरणबद्ध तरीके का पालन करना होगा।
- सबसे पहले ऊपर दिए लिंक की सहायता से झारखण्ड खाद्य, सार्वजनिक वितरण विभाग की ऑफिसियल पोर्टल में जाएये।
- उसके बाद, आहार झारखण्ड पोर्टल के होम पेज पर आपको “कार्डधारक” विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद, तीन श्रेणियों में से एक श्रेणी “राशन कार्ड विवरण” पर क्लिक करें।
- निर्धारित विकल्प पर क्लिक करने पर आपके कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन पर एक नयी विंडो खुलेगी।
- जिसमे आपको अपने जिला, ब्लॉक, गांव, डीलर तथा कार्ड टाइप का चयन करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
Ration Card Beneficiary Search फॉर्म जमा करने के बाद, आपके सामने झारखण्ड राशन कार्ड नई सूची/लिस्ट 2023 आ जाएगी। जिस पर आप अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाँच कर सकते हो। इस तरह से आप Aahar Jharkhand Ration Card List देख सकते हैं।
Search: अपना राशन कार्ड खोजें (जिलेवार)
इसे भी पढ़ें (Also Read):
- [Apply Online] झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें
- [e-Kalyan] झारखंड ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण
- [Registration] Jharkhand Govt Revised संशोधित पेंशन योजना 2023-24
Thank you soo much for this information because it’s very helpful to people….